मार्च में निर्यात 34.57 प्रतिशत गिरा, पूरे वित्त वर्ष का निर्यात 314 अरब डॉलर

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का निर्यात 4.78 प्रतिशत गिरकर 314.31 अरब डॉलर पर आ गया।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारत का निर्यात मार्च महीने में 34.57 प्रतिशत गिरकर 21.41 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का निर्यात 4.78 प्रतिशत गिरकर 314.31 अरब डॉलर पर आ गया।

आलोच्य माह में व्यापार घाटा साल भर पहले के 11 अरब डॉलर से कम होकर 9.76 अरब डॉलर पर आ गया। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान व्यापार घाटा 2018-19 के 184 अरब डॉलर से कम होकर 152.88 अरब डॉलर पर आ गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर पहले से कायम नरमी के बीच कोरोना वायरस महामारी के संकट के कारण निर्यात में गिरावट आयी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं आयी हैं तथा मांग कम हुई है। इससे निर्यात के ऑर्डर रद्द हुए हैं।’’

आलोच्य महीने के दौरान आयात साल भर पहले के 31.16 अरब डॉलर से कम होकर 28.72 अरब डॉलर पर आ गया। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान यह 9.12 प्रतिशत गिरकर 467.19 अरब डॉलर रहा।

बयान के अनुसार, माल एवं सेवाओं समेत 2019-20 में भारत का कुल निर्यात 1.36 प्रतिशत कम होकर 528.45 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश