एजेंसी न्यूज
लॉकडाउन: तमिलनाडु के सेलम जिले में अम्मा कैंटीन में मुफ्त मिलेगा भोजन
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह कदम उठाया गया है।
ब्रिटेन के देखभाल केंद्रों में कोविड-19 से होने वाली मौतें एक सप्ताह में दोगुनी हुई: रिपोर्ट
Bhasha‘द नेशनल केयर फोरम’ (एनसीएफ) की रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई। इससे पता चलता है कि सात दिनों में देखभाल केंद्रों में 2500 मौतें हुईं। उसने कहा कि यह आंकड़ा ब्रिटेन में कोरोना वायरस संबंधी मौतों की संख्या की जानकारी देने में महत्वपूर्ण खामी दर्शाता है।
केरल में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए, 13 मरीज ठीक हुए
Bhashaस्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 270 मरीज ठीक हुए हैं।
नाजी यातना शिविरों से लोगों को मुक्त कराने की याद में जर्मनी में समारोह का आयोजन
Bhashaजर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने वीडियो संदेश में उत्तरी बर्लिन में नाजियों के जेकसेनहुआसेन के यातना शिविर में मारे गए करीब 20 हजार लोगों को याद किया और रेखांकित किया कि अगर प्रत्येक के लिए एक मिनट का भी मौन रखा गया तो दो हफ्ते लग जाएंगे।
ओडिशा के बालासोर में कुछ क्षेत्रों को निषिद्ध घोषित किया गया
Bhashaइन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जाएगी और कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज की जाएगी।
धोनी की आईपीएल सफलता का राज- अंतरराष्ट्रीय कप्तानों को चुनना : डुप्लेसिस
Bhashaचेन्नई ने आईपीएल के 12 में से दस सत्र में हिस्सा लिया और वह हर बार प्लेऑफ में जरूर पहुंचा।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर अब तक 11,000 से अधिक लोग गिरफ्तार
Bhashaराज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 55,393 मामले और अवैध परिवहन के लिए 1051 मामले दर्ज किये गये हैं ।
गैर-आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी पर रोक से ग्राहकों, छोटे कारोबारियों को निराशा: अमेजन इंडिया
Bhashaकंपनी ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन (बंद) की वजह से लोग घरों से काम करने के लिए बाध्य हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी घर से चल रही है। ऐसे में ग्राहकों की आवश्यक वस्तुओं की सूची में इनसे जुड़े उत्पाद भी शामिल हो गए हैं। सरकार के नए दिशानिर्देशों से इन ग्राहकों के साथ इनके विनिर्माताओं, विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को भी निराशा होगी।
कोरोना वायरस: सक्षम स्वास्थ्य कर्मी तैयार करने को सरकार ने शुरू किया डिजिटल प्रशिक्षण मंच
Bhashaइस एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण (आईजीओटी) मंच पर कोरोना वायरस की सामान्य जानकारी, संक्रमण से सुरक्षा और रोकथाम, निजी सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल करना, अलग करने और रहने की प्रक्रिया, कोरोना वायरस के मामलों का प्रबंधन, प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने जुटाना और परीक्षण करना, आईसीयू में देखभाल एवं वेंटिलेटर के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
20 अप्रैल : अमेरिका में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान
Bhashaइन दोनो ने तकरीबन 20 मिनट तक गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों को बाद में कैफेटेरिया से दो बम मिले। अगर उन दोनो हत्यारों ने इन बमों का इस्तेमाल किया होता तो मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा होती। इस तरह की घटनाओं के लिए बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवत्ति और घातक हथियारों की सुलभ उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराया गया।
चार मई से बुकिंग को लेकर सरकार से नहीं मिली कोई सूचना: विमानन कंपनियां
Bhashaनागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक दिन पहले ही कंपनियों को सलाह दी थी कि वे विमान सेवा चालू करने को लेकर सरकार के निर्णय के बाद ही टिकट बुक करना शुरू करें। दोनों कंपनियों ने इसी आलोक में यह टिप्पणी की।
पड़ोसी देशों के निवेशकों के लिए एफडीआई नियमों में सख्ती सही समय पर उठाया गया कदम: विशेषज्ञ
Bhashaसरकार ने शनिवार को भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के निवेशकों के लिए विदेशी निवेश के लिये सरकारी अनुमति लेने को अनिवार्य कर दिया था। यह कदम कोविड-19 के चलते भारतीय कंपनियों के किसी ‘अवसरवादी अधिग्रहण’ को रोकने के लिए उठाया गया।
लिस्बन के कोच ने छेत्री से कहा था, तुम शीर्ष टीम के लायक नहीं हो, ‘बी’ टीम में चले जाओ
Bhashaछेत्री तब 26 साल के थे और उन्हें पुर्तगाल के इस क्लब ने तीन साल के लिये अनुबंधित किया था लेकिन वह नौ महीने बाद ही स्वदेश लौट गये थे।
न्यायालय में याचिका दाखिल कर लॉकडाउन सही तरीके से लागू करवाने के लिए सेना की तैनाती का अनुरोध
Bhashaयाचिका में कहा गया है कि कुछ राज्यों में भीड़ ने लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस अधिकारियों पर हमले किए हैं। याचिका में प्रशासन को नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक रणनीति और दिशा-निर्देश तय करने का भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है ।
कोरोना वायरस के प्रसार ने पेशेवर जीवन के स्वरूप में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है : मोदी
Bhashaप्रधानमंत्री मोदी ने कॉरपोरेट सोशल नेटवर्किंग साइट ‘लिंक्डइन’ पर कहा, ‘‘ मैं भी इन दिनों ऐसे बदलाव को अपना रहा हूं, चाहे मंत्रिमंडल सहयोगियों, अधिकारियों और दुनिया के नेताओं के साथ बैठक हो । ’’
ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति छोटे दुकानदारों के हित में: गोयल
Bhashaसरकार ने रविवार को लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने पर रोक लगा दी। इससे चार दिन पहले सरकार ने कहा था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधान बेच सकेंगी।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों से संख्या बढ़कर 1407 हुई, 72 लोगों की मौत
Bhashaराज्य सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक मध्य प्रदेश में 72 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 50 मौतें इन्दौर में हुई हैं।
एलओसी पर आतंकी लॉंच पैडों पर भारत कर रहा लक्षित हमले: रक्षा मंत्री
Bhashaसिंह ने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कोरोना वायरस महामारी को परास्त करने की देश की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सशस्त्र बल अपने मनोबल को बिलकुल भी कम नहीं होने दे रहे।
अस्पताल से कोविड-19 का इलाज करा घर लौटे बोरिस जॉनसन ने कामकाज संभालना शुरू किया
Bhasha‘‘ द संडे टेलीग्राफ’’ की खबर के मुताबिक जॉनसन ने विदेश मंत्री और उनका कार्यभार देख रहे डोमिनिक राब सहित अपने मंत्रिमंडल को निर्देश देना शुरू कर दिया है। अभी वह डाउनिंग स्ट्रीट से दूर रह रहे हैं और आने वाले दिनों में पूरी तरह से बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं।
कोविड-19: तीन मणिपुरी छात्रों को दिल्ली पुलिस ने मुहैया कराया राशन
Bhashaएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।