एजेंसी न्यूज
किसानों के लिए खुशखबरी: पहले दिन हरियाणा में 94,264 टन गेहूं की सरकारी खरीद
Bhashaसरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा सरसों की खरीद 15 अप्रैल से शुरू हुई थी, जबकि गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से शुरू हुई।
बैंक, एनबीएफसी मनी लांड्रिंग जोखिम का समय समय पर आकलन करें: आरबीआई
Bhashaरिजर्व बैंक ने कहा कि उसने केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) को लेकर दिशनिर्देश में एक नया खंड जोड़ा है। नया निर्देश तत्काल प्रभावी हो गया है।
पंजाब में कोविड-19 का एक और नया मामला, कुल संख्या 245 पहुंची
Bhashaमेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नया मामला जालंधर से आया है।
‘लॉकडाउन’ में कुछ क्षेत्रों में कामकाज की अनुमति, पहले दिन अभी छिटपुट शुरू हुआ काम
Bhashaसोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों पर लगी रोक हटा ली गयी है लेकिन अभी कामकाज छिटपुट ही शुरू हो पाया है। कुछ कंपनियों ने वस्तुओं और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी पूरी तरह से हटने का इंतजार करने का निर्णय किया है।
दिल्ली पुलिस ने हरियाणा, उप्र और राजस्थान से उसके कर्मियों को ड्यूटी पर आने की अनुमति देने को कहा
Bhashaदिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (परिचालन) मुक्तेश चंदर ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों को सोमवार को लिखी चिट्ठी में उनके राज्यों में रह रहे दिल्ली पुलिस के जवानों को पहचान पत्र के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में ड्यूटी के लिए आने की अनुमति देने का अनुरोध किया।
कोरोना मरीजों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए जनहित याचिका दायर
Bhashaजनहित याचिका में कहा गया है कि कोरोना वायरस फैलने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा इस बीमारी के मरीजों के अंतिम संस्कार का विरोध किए जाने की खबरें सामने आयी हैं।
कर्नाटक में कोविड-19 के 400 से अधिक मामले, कैबिनेट का लॉकडाउन में छूट नहीं देने का निर्णय : सरकार
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले 408 हैं । इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है ।
कोविड-19: देश में मृतक संख्या बढ़कर 559 हुई, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 17,656
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुयी और 1540 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,255 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,841 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
लॉकडाउन: कुछ राज्यों में ढील, कुछ में कोई राहत नहीं, संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर कम हुई
Bhashaइस बीच कुछ राज्यों ने अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान को थामने के लिए लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है, वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक ने दिल्ली की तरह तीन मई तक कोई ढील नहीं देने का फैसला लेकर कड़े प्रतिबंध जारी रखने को प्राथमिकता दी है।
तमिलनाडु में कोई ढील नहीं, बंद की पाबंदियां तीन मई तक जारी रहेंगी
Bhashaआने वाले दिनों में कुछ बदलाव की ओर इशारा करते हुए सरकार ने कहा कि इस उद्देश्य को लेकर गठित समिति की ओर से वर्तमान हालात के संबंध में पेश आंकलन के अनुसार ही यह फैसला लिया गया है। साथ ही कहा कि आवश्यक सेवाओं को लेकर दी गई छूट बरकरार रहेगी।
लॉकडाउन : सिक्किम में सरकारी कार्यालय खुले, चुनिंदा गतिविधियों में काम शुरू
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया गया है । इस दौरान राज्य सरकार के कार्यालय खुले और रोस्टर के आधार पर एक तिहाई कर्मचारी उपस्थित हुये ।
जनधन योजना का पैसा खाते से निकालने के लिए भीड़ न लगायें: सोरेन
Bhashaमुख्यमंत्री ने आज एक बयान में कहा, ‘‘जनधन योजना के तहत खाते में डाली गई राशि लाभुकों की है, सरकार इसे वापस नहीं लेगी, इसलिए राशि निकालने के लिए जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं है। बाद में कभी भी इस योजना के तहत मिली राशि की निकासी हो सकती है।’’
पालघर भीड़ हत्या पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, शाह ने की उद्धव से बात
Bhashaमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो पालघर जिले में भीड़ हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं।
वास्तुकार के तौर पर काम जारी नहीं रख पाने का मलाल : रतन टाटा
Bhasha‘भविष्य के डिजाइन और निर्माण’ विषय पर कॉर्पगिनी के ऑनलाइन संगोष्ठी (वेबिनार) में टाटा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से वास्तुकार बनना चाहता था क्योंकि यह मानवता की गहरी भावना से जोड़ता है। मेरी उस क्षेत्र में बहुत रुचि थी क्योंकि वास्तुशिल्प से मुझे प्रेरणा मिलती है। लेकिन मेरे पिता मुझे एक इंजीनियर बनाना चाहते थे, इसलिए मैंने दो साल इंजीनियरिंग की।’’
दुनियाभर में लॉकडाउन में आंशिक ढील, लेकिन अमेरिका में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ी
Bhashaपिछल कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्यों की ओर से घरों में ही रहने के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का खुलकर उत्साहवर्धन किया। रिपब्लिकन शासित अधिकतर राज्यों समेत अन्य कुछ राज्यों ने भी प्रतिबंधों में आंशिक ढील देने संबंधी कदम उठाए।
पंजाब सरकार ने फैसला पलटा, गैर निषिद्ध क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधि की अनुमति दी
Bhashaपंजाब सरकार ने 24 घंटे पहले ही तीन मई तक कर्फ्यू में कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था हालांकि गेंहू की खरीद को मंजूरी दी गयी थी।
मप्र की जेलों के कोविड-19 संक्रमित कैदियों की तादाद नौ हुई, मुलाकात पर प्रतिबंध बढ़ाया गया
Bhashaजेल विभाग के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजय पांडेय ने बताया कि कोविड-19 से बचाव की सावधानी के तौर पर पहले यह प्रतिबंध 25 अप्रैल तक के लिये लगाया गया था। महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस पाबंदी को पांच मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है।
‘संतरागाछी-हटिया-संतरागाछी’ विशेष मेडिकल ट्रेन में किसी ने यात्रा नहीं की: दक्षिण पूर्व रेलवे
Bhashaयह विशेष ट्रेन, संतरागाछी-हटिया-संतरागाछी के बीच चलाई गई और इस पार्सल ट्रेन में अत्यंत महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने, सैनेटाइजर तथा दवाइयां आदि थी। इनका वितरण दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर, चक्रधरपुर, रांची एवं आद्रा चारों मंडलों में किया गया।
मां को भूख से बचाने के लिए चोरी करने वाला किशोर आरोप मुक्त, प्रशासन ने घर पहुंचाया राशन
Bhashaकिशोर को चोरी के आरोप में पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा के समक्ष पेश किया था, वहां बच्चे से बात करने पर उन्हें पता चला कि उसके घर में मानसिक रूप से कमजोर विधवा मां और छोटा भाई है जिन्हें लॉकडाउन के कारण कई दिन से भोजन नहीं मिला है, इसलिए उसने चोरी की।