कोविड-19: देश में मृतक संख्या बढ़कर 559 हुई, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 17,656

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुयी और 1540 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,255 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,841 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 559 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 17,656 हो गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुयी और 1540 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,255 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,841 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

एक दिन में संक्रमण से मरने वाले 40 लोगों में महाराष्ट्र के 12, गुजरात के नौ, आंध्र प्रदेश के पांच, मध्य प्रदेश के चार, राजस्थान और तेलंगाना के तीन-तीन और दिल्ली एवं कर्नाटक के दो-दो व्यक्ति शामिल हैं।

संक्रमण के कारण देश में अब तक हुई कुल 559 लोगों की मौत में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 223 लोगों की जान गई है। उसके बाद मध्य प्रदेश में 74, गुजरात में 67, दिल्ली में 45, तेलंगाना में 21 और आंध्र प्रदेश में 20 लोगों की जान गई है।

उत्तर प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि पंजाब एवं कर्नाटक में 16-16 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है।

संक्रमण से तमिलनाडु में 15, राजस्थान में 14 और पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है।

इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। झारखंड और बिहार में दो-दो लोगों की जान गई है।

मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है।

हालांकि राज्यों की सूची के मुताबिक ‘पीटीआई-’ की गणना के अनुसार सोमवार शाम 6:30 बजे तक 584 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई और 17,744 लोग इसके संक्रमण की चपेट में आये। मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र सरकार के आंकड़ों में तकनीकि आधार पर अंतर होने की बात कही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\