एजेंसी न्यूज
वेदांता ने अदालत में कहा, तेल गिर गया है, सरकार को अतिरिक्त मुनाफा नहीं दे सकते
Bhashaकंपनी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में भारी गिरावट आई है, ऐसे में बाड़मेर तेल ब्लॉक के परिचालन का उसका अनुबंध 2030 तक बढ़ाया जाए। इसके लिए कंपनी को 10 प्रतिशत अतिरिक्त मुनाफे के भुगतान के लिए न कहा जाए।
कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके 40 से अधिक मुस्लिम रोगियों ने प्लाज्मा देने की पेशकश की
Bhashaकेंद्र सरकार ने हाल ही में गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्लाज्मा चढ़ाने की थेरेपी का प्रायोगिक आधार पर उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिसका उद्देश्य गंभीर रोगियों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना है।
मुरलीधरन ने विदेशों में फंसे भारतीयों से कहा: तीन मई तक सब्र रखें
Bhashaदेश में कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था जिसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया।
देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुये, मरने वालों की संख्या 686 हुयी
Bhashaमंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है।
नोएडा में लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में पांच मामले दर्ज, 25 गिरफ्तार
Bhashaपुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के उप निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लागू है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 153 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले में चार और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में छह कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए।
सेबी ने कोविड-19 के मद्देनजर धन जुटाने में आसानी के लिए शेयर पुनर्खरीद नियम उदार किया
Bhashaनियामक ने बाय-बैक के बाद दोबारा प्रतिभूति बाजारों के जरिये पूंजी जुटाने पर समय की रोक को एक साल से घटाकर छह माह कर दिया है।
कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को 71 करोड़ टन का उत्पादन लक्ष्य बरकरार रखने को कहा
Bhashaसरकार को उम्मीद है कि लॉकडाउन समाप्त किये जाने के बाद कोयले की मांग में तेजी आयेगी।
गिनती के उचित मानदंड अपनाए गये होते तो चीन में कोरोना संक्रमण के 2.32 लाख मामले सामने आते :अध्ययन
Bhashaयूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के अनुसंधानकर्ताओं ने चीन द्वारा वायरस के मामलों की गिनती के लिए अपनाए गये मानदंड पर अध्ययन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि चीन के मुख्य भूभाग पर कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के पहले दौर में कम से कम संक्रमण के 2,32,000 मामले थे।’’
अमरिंदर ने सभी मुख्यमंत्रियों से वर्तमान संकट से केंद्र से आर्थिक पैकेज की मांग उठाने की अपील की
Bhashaइक्कीस अप्रैल को सिंह ने राज्यों के घटते राजस्व के आलोक में केंद्र से पंजाब के लिए तीन माह के लिए वित्तीय पैकेज तथा 15 वें वित्तीय आयोग द्वारा उसकी अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने के लिए विस्तार की मांग की थी।
जनता समाजवादी पार्टी का गठन करने के लिए दो प्रमुख मधेसी दलों का विलय
Bhashaनया विधेयक प्रभावी होने के साथ ही राजनीतिक दलों के नेता अपने दल का विभाजन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने के लिए उनके पास केंद्रीय समिति अथवा संसदीय दल में से 40 प्रतिशत का समर्थन हासिल होना चाहिए।
लॉकडाउन खत्म करने के बाद लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाना अमेरिका के सामने बड़ी चुनौती
Bhashaपिछले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने गवर्नरों को इस बात के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे कि वे कैसे अपने राज्यों में सुरक्षित तरीके से कामकाज फिर से शुरू कराएं।
कोविड-19 की जांच में तेजी लाने के लिए रक्षा मंत्री ने मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया
Bhashaएक बयान में बताया गया है कि यह अपनी तरह का पहला मोबाइल वायरल रिसर्च लैब है जिससे कोरोना वायरस की जांच में तेजी आएगी और संबंधित आरएंडडी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकेगा। इसे हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला ने इएसआईसी अस्पताल, हैदराबाद के सहयोग से विकसित किया है।
गुड़गांव, रोहतक में कोरोना वायरस के छह नए मामले, कुल मामले 270 हुए
Bhashaराज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक संक्रमितों में 24 विदेशी भी हैं।
सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा, बंद के कारण भुगतान में देरी को चूक नहीं माना जाए
Bhashaदेशव्यापी बंद के कारण ये महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिसका सामना म्यूचुअल फंड कंपनियों को करना पड़ रहा है।
चीन ने डब्ल्यूएचओ के लिए अतिरिक्त तीन करोड़ डॉलर के अनुदान की घोषणा की
Bhashaकुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की वित्तीय सहायता रोकने के फैसले पर चीन ने ‘गहरी चिंता’ प्रकट की थी ।
पश्चिम बंगाल ने आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के पालन को लेकर हलफनामा दाखिल किया
Bhashaमुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने इस याचिका पर राज्य सरकार से हलफनामा तलब किया था।
प्रदेश में आगामी तीन से छह महीनों में 15 लाख रोजगार सृजन की कार्य योजना बनायी जाए: मुख्यमंत्री
Bhashaउन्होंने इसके सम्बन्ध में विभिन्न विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना को परास्त करने के लिये देशवासी लॉकडाउन का पालन करना जारी रखें: उपराष्ट्रपति
Bhashaनायडू ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के 30 दिन पूरे होने पर कहा, ‘‘इस आपदा से मुक्ति के लिए, देशवासियों द्वारा दिखाए गए साहस और धैर्य पूर्वक कठिनाइयों को सहन करने के जज्बे को नमन करता हूं।’’