देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुये, मरने वालों की संख्या 686 हुयी

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,700 हो गए ,वहीं इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है।

फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,324 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 19.93 हो गया हे।

स्वस्थ होने के बाद एक व्यक्ति अपने देश लौट गया। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से, वायरस से संक्रमित 34 लोगों की जान गई। इनमें से 18 मौत महाराष्ट्र में, आठ गुजरात में , तीन आंध्र प्रदेश में, दो राजस्थान और एक एक मौत दिल्ली, तेलंगाना एवं मध्य प्रदेश में हुयी है।

कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में 81, दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है।

बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 2,407, दिल्ली में 2,248, राजस्थान में 1,890, मध्य प्रदेश में 1,695 तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,509, तेलंगाना में 960 और आंध्र प्रदेश में 895 मामले सामने आये हैं।

पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, कर्नाटक में 443, केरल में 438, जम्मू-कश्मीर में 407, पंजाब में 277 और हरियाणा में 262 हो गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं।

झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं।

केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18-18 मामले हैं।

मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं।

वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा,“हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड