गिनती के उचित मानदंड अपनाए गये होते तो चीन में कोरोना संक्रमण के 2.32 लाख मामले सामने आते :अध्ययन

यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के अनुसंधानकर्ताओं ने चीन द्वारा वायरस के मामलों की गिनती के लिए अपनाए गये मानदंड पर अध्ययन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि चीन के मुख्य भूभाग पर कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के पहले दौर में कम से कम संक्रमण के 2,32,000 मामले थे।’’

बीजिंग, 23 अप्रैल चीन अगर कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की गिनती के लिए व्यापक मानदंड अपनाता तो फरवरी के मध्य तक वहां कोविड-19 के 2.32 लाख से अधिक मामले सामने आ सकते थे जो आधिकारिक रूप से घोषित आंकड़ों से चार गुना से अधिक होते। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के अनुसंधानकर्ताओं ने चीन द्वारा वायरस के मामलों की गिनती के लिए अपनाए गये मानदंड पर अध्ययन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि चीन के मुख्य भूभाग पर कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के पहले दौर में कम से कम संक्रमण के 2,32,000 मामले थे।’’

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीन में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बुधवार को 82,798 थी और 4,632 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन को कोरोना वायरस के मामलों को कथित रूप से दबाने और सही से सामने नहीं लाने के मामले में अमेरिका तथा अन्य यूरोपीय देशों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

चीन ने वायरस के केंद्र रहे वुहान में 17 अप्रैल को मृतकों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाकर कुल मृतक संख्या 3869 होने की बात कही थी।

पत्रिका ‘द लांसेट’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि चीन में जो इस महीने संशोधित मानदंड अपनाया गया उसे पूरी अवधि के लिए लागू किया जाए तो 20 फरवरी तक संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 55 हजार के आधिकारिक आंकड़े के बजाय 2,32,000 होती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\