एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | सौरस-सेल, माड्यूल पर मूल सीमा शुल्क लगने की संभावना से सेज स्थित विनिर्माता चिंतित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में स्थापित सौर ऊर्जा उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने सौर-सेल और माड्यूल पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने की योजना को लेकर चिंता जतायी है। उनका कहना है कि प्रस्ताव से इससे सेज के बाहर की घरलू इकाइयों की तुलना में उन पर शुल्क का बोझ बढ़ जाएगा और उनकी व्यवहार्यता पर असर पड़ेगा।
विदेश की खबरें | ब्रिटेन में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पुलिस ने संयम का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्कॉटलैंड यार्ड की प्रमुख क्रेसिडा डिक ने अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के विरोध में ‘ब्लैक लाइव मैटर’ प्रदर्शन के दौरान मध्य लंदन में हुई हिंसा में 14 मेट्रोपोलिटिन पुलिस अधिकारियों के घायल होने के बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों से संयम की अपील की।
देश की खबरें | राउरकेला अस्पताल में दो डॉक्टर कोरोना से संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सुंदरगढ़ के राउरकेला राजकीय अस्पताल (आरजीएच) में दो डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित डॉक्टरों की संख्या पांच हो गयी है।
विदेश की खबरें | पाक ने सीपीईसी के तहत 7.2 अरब डॉलर की रेल लाइन उन्नयन परियोजना को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने सीपीईसी के तहत पेशावर और कराची के बीच 7.2 अरब डॉलर की रेल लाइन उन्नयन परियोजना को मंजूरी दी है। इस कदम से वित्त की उपलब्धता के लिये चीन से अंतिम वार्ता का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
खेल की खबरें | एनबीए के कोचों ने कहा, नस्लवाद के खिलाफ हमारे मंच का इस्तेमाल करें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में स्थगित हुए सत्र को पूरा करने के लिए अगले महीने डिजनी वर्ल्ड में मैच आयोजित करने की योजना बनाई है जहां चैम्पियन तय करने के लिए 22 टीमों को 150 से ज्यादा मैच खेलने होंगे।
देश की खबरें | सितंबर में वापसी की कोशिशों में जुटा एशियाई टूर, योजना में भारत की अहम भूमिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सितंबर में खेल दोबारा शुरू करने की कोशिशों में जुटे एशियाई टूर गोल्फ के सीईओ चो मिन थेंट ने कहा है कि भारत संशोधित गोल्फ कैलेंडर में बड़ी भूमिका निभाएगा और देश में तीन टूर्नामेंटों के आयोजन की संभावना है।
देश की खबरें | सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल: केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सोमवार से दिल्ली में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे लेकिन बैंक्वेट हॉल और होटल बंद रहेंगे।
जरुरी जानकारी | कोयला आयात मई में 20 प्रतिशत गिरकर रहा 1.9 करोड़ टन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमजंक्शन टाटा स्टील और सेल की संयुक्त उद्यम कंपनी है जो कंपनियों के बीच ऑनलाइन खरीद- फरोख्त का मंच उपलब्ध कराती है। यह कोयला और स्टील कारोबार पर अध्ययनपरक रपटें भी जारी करती है। मई 2020 में आयात किए गए कोयले में 1.32 करोड़ टन गैर-कोकिंग कोयला था।
देश की खबरें | एनजीटी ने केरल में हथिनी की मौत का संज्ञान लिया, समिति से रिपोर्ट मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के साइलेंट वैली जंगल में एक गर्भवती हथिनी की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक समिति का गठन किया है और उसे मामले में कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
देश की खबरें | ख्वाजा यूनुस मामले में निलंबित चार पुलिसकर्मी 16 साल बाद सेवा में बहाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में घाटकोपर धमाका मामले के संदिग्ध ख्वाजा यूनुस की पुलिस हिरासत में हुई कथित हत्या के मामले में 16 साल पहले निलंबित किए गए एक सहायक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को मुंबई पुलिस ने फिर से सेवा में बहाल कर दिया है।
देश की खबरें | मणिपुर में कोरोना वायरस के 15 नए मामले, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 172 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में कोरोना वायरस के कम से कम 15 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 172 हो गई है।
देश की खबरें | शाह की डिजिटल रैली से पहले राजद ने विरोध में बर्तन पीटे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ऑनलाइन रैली से कुछ घंटे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए थाली पीटी तथा शंख बजाए। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा की रैली को कोविड-19 तथा लॉकडाउन से हुए विनाश का सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा उत्सव करार दिया।
देश की खबरें | कोविड-19 से मौतों के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने परिजनों को शव के अंतिम दर्शन की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि वह अब से कोविड-19 संक्रमण से मारे गये मरीज के परिजनों को उसके शव के अंतिम दर्शन करने तथा श्रद्धांजलि देने की अनुमति प्रदान करेगी।
देश की खबरें | केरल सामूहिक बलात्कार मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में रविवार को केरल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी। महिला से उसके पति और पति के दोस्तों ने उसके पांच साल के बच्चे के सामने सामूहिक बलात्कार किया था।
खेल की खबरें | वेस्टइंडीज की तरह सहयोग की भावना को गले लगाये विश्व क्रिकेट : गावर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गावर का कहना है कि विश्व क्रिकेट के लिये यह समय सत्ता के पुराने संघर्षों को भुलाकर वेस्टइंडीज की तरह ‘सहयोग की भावना’ को अपनाने का है।
उत्तर प्रदेश: अस्पताल की तलाश के दौरान गर्भवती महिला की मौत पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Bhashaकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को अति दुखद और चेतावनी करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. अखिलेश ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है.
देश की खबरें | कोरोना वायरस: जम्मू कश्मीर में दो जिले रेड जोन से बाहर, दो का ग्रीन जोन का तमगा छिना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन में ढील के क्रियान्वयन से एक दिन पहले रविवार को विभिन्न जिलों के लिए नयी वर्गीकरण सूची जारी की।
देश की खबरें | पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत, चीन की सेनाएं विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सहमत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत और चीन द्विपक्षीय समझौतों तथा दोनों देशों के नेताओं द्वारा दिये जाने वाले दिशानिर्देशों के अनुरूप सीमा मसले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सैन्य तथा राजनयिक वार्ता जारी रखने पर सहमत हो गए हैं।
इंदौर के IIT परिसर में घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, परिसर में देखा गया लकड़बग्घा
Bhashaनजदीकी जंगल से भटककर इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में पहुंचा तेंदुआ रविवार सुबह पिंजरे में कैद पाया गया. इस परिसर के आसपास जंगल का इलाका है और तेंदुआ वहीं से भटककर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान पहुंच गया. एक अन्य तेंदुआ पिछले साल इस संस्थान के परिसर में लगाये गये पिंजरे में कैद हो चुका है. इस परिसर में लकड़बग्घा भी देखा जा चुका है.
विदेश की खबरें | जस्टिस स्मिथ ने खुद को समलैंगिक बताया, काले समलैंगिकों और ट्रांसजेंडरों के समर्थन में उठाई आवाज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता जस्टिस स्मिथ ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश में काले लोगों की जिंदगी के महत्व को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच खुद को समलैंगिक (क्विर) बताया है।