देश की खबरें | केरल सामूहिक बलात्कार मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में रविवार को केरल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी। महिला से उसके पति और पति के दोस्तों ने उसके पांच साल के बच्चे के सामने सामूहिक बलात्कार किया था।

जियो

नयी दिल्ली, सात जून राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में रविवार को केरल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी। महिला से उसके पति और पति के दोस्तों ने उसके पांच साल के बच्चे के सामने सामूहिक बलात्कार किया था।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ इस यौन अपराध को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 जून को ओडिशा और 9 जून को पश्चिम बंगाल में करेंगे वर्चुअल रैली: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला आयोग ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

इसने कहा, “इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और तत्काल इसपर बात करने की जरूरत है।”

यह भी पढ़े | दिल्ली: हिरासत में लिए गए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता सहित कई अन्य नेता, केजरीवाल सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन.

आयोग ने एक बयान में कहा, “आयोग को तिरुवनंतपुरम (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचित किया गया है कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। वह और उसका बच्चा सुरक्षित संरक्षण में हैं।’’

इसने कहा, “आयोग ने केरल के डीजीपी, आईपीएस आर श्रीलेखा को पत्र लिखकर मामले में आरोपपत्र दायर होने तक की कार्रवाई रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का निर्देश दिया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\