देश की खबरें | राउरकेला अस्पताल में दो डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सुंदरगढ़ के राउरकेला राजकीय अस्पताल (आरजीएच) में दो डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित डॉक्टरों की संख्या पांच हो गयी है।

जियो

भुवनेश्वर, सात जून ओडिशा में सुंदरगढ़ के राउरकेला राजकीय अस्पताल (आरजीएच) में दो डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित डॉक्टरों की संख्या पांच हो गयी है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के विरोध में RJD नेता राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने बजाई थाली.

जिलाधिकारी निखिल पवन कल्याण ने कहा कि सुंदरगढ़ में शनिवार से कोरोना वायरस के 18 मामले सामने आए थे। उनमें दोनों डॉक्टर भी शामिल हैं जो कोविड-19 ड्यूटी पर थे।

नए 18 मामलों में से छह राउरकेला विशेष जेल के कैदी हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट-2020 की प्रवेश परीक्षा स्थगित.

कल्याण ने बताया कि उन्हें हाल ही में विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया था और एक अलग सेल में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि आरजीएच में सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि अंगुल जिले में भी एक अन्य डॉक्टर के इस वायरस से संक्रमित होने का पता लगा है। 35 वर्षीय डॉक्टर का भुवनेश्वर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले कटक और भुवनेश्वर में भी एक-एक डॉक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

ओडिशा में कोरोना वायरस के कुल 2,856 मामले सामने आए हैं जिनमें 1,716 बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में अब तक नौ लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास