एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | संथाल के मजदूरों को 20 प्रतिशत अधिक मजदूरी के साथ लद्दाख ले जायेगा बीआरओ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और साथ ही हम सीमा क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने श्रमिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने को समान प्राथमिकता देते हैं इसी कारण राज्य के संथाल क्षेत्र के 11815 मजदूरों को नयी शर्तों के तहत अब बीस प्रतिशत अधिक मजदूरी पर लद्दाख भेजा जायेगा।
देश की खबरें | शिरोमणि अकाली दल ने 19 सदस्यीय कोर समिति की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वाली 19 सदस्यीय कोर समिति की घोषणा की।
देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी पर बोले चिदंबरम: सरकार गरीब है, उसे अधिक कर की जरूरत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार गरीब है इसलिए उसे ज्यादा कर की जरूरत है।
देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 277 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को छह और मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 246 हो गई है। इसके साथ ही 277 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10876 हो गयी। इनमें 2513 उपचाराधीन हैं।
जरुरी जानकारी | ‘निजी बैंक छोटे उद्यमों के लिये 3 लाख करोड़ रुपये की कर्ज योजना के क्रियान्वयन में कर रहे हैं देरी’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध उद्योग संगठन लघु उद्योग भारती (एलयूबी) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को बताया कि निजी बैंक एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र के लिये 3 लाख करोड़ रुपये की कर्ज योजना के क्रियान्वयन में हीला हवाली कर रहे हैं।
खेल की खबरें | मुझे लगता है चौथे स्थान पर मैंने जगह पक्की कर ली: अय्यर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेय अय्यर को भरोसा है कि पिछले एक साल में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम में चौथे बल्लेबाजी क्रम को लेकर जारी बहस पर विराम लग गया है।
देश की खबरें | मोदी ने दुनिया को एहसास कराया कि सीमा में घुसपैठ करने वालों को भारत दंडित करेगा : शाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि मोदी ने दुनिया को एहसास कराया कि भारत अपनी सीमा में घुसपैठ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा और दंडित करेगा ।
देश की खबरें | इलाज के लिये पांच दिन तक दिल्ली में भटकता रहा कोविड-19 मरीज, मौत: नरोत्तम मिश्रा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उकत व्यक्ति दिल्ली में रहता था और वहां इलाज के लिए पांच दिन भटकने के बाद शनिवार सुबह ट्रेन से करीब 700 किलोमीटर दूर भोपाल पहुंचा था। इसके बाद वह भोपाल में एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था और उसकी रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
देश की खबरें | हेलीकॉप्टर घोटाला : अदालत ने राजीव सक्सेना की जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में राजीव सक्सेना को मिली जमानत को रद्द करने और उनके सरकारी गवाह के दर्जे को समाप्त करने का अनुरोध किया गया था।
देश की खबरें | दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 24 घंटे काम करने वाले हेल्पडेस्क स्थापित होंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में 24 घंटे काम करने वाले हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि कोरोना वायरस महामारी के बीच मरीजों को भर्ती कराने में आसानी हो सके।
देश की खबरें | उपराज्यपाल के फैसला पलटने से दिल्लीवालों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गयी है : केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा अस्पतालों के संबंध में आप सरकार के आदेश को पलटने से शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या और चुनौती पैदा हो गयी है।
देश की खबरें | कर्नाटक राज्यसभा चुनाव सर्वसम्मति से होने की संभावना, भाजपा ने कम चर्चित चेहरे मैदान में उतारे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव के सर्वसम्मति से होने की संभावना है क्योंकि किसी भी पार्टी ने कोई अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। चुनाव में कांग्रेस और जद (एस) ने जहां दिग्गज उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं तो वहीं भाजपा ने ‘‘कम जाने पहचाने’’ कार्यकर्ताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है।
देश की खबरें | लगता है, महाराष्ट्र में सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है : राजनाथ सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर महाराष्ट्र की शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में सरकार के नाम पर सर्कस हो रहा है।
देश की खबरें | चारधाम, देहरादून, निषिद्ध क्षेत्र को छोडकर अन्य जगह मंदिर खुले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में चारधाम, देहरादून नगर निगम तथा निषिद्ध क्षेत्र जोन में स्थित धार्मिक स्थलों को छोड़कर अन्य धर्मस्थल सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गए लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के डर से दर्शनार्थियों की संख्या बहुत कम रही।
देश की खबरें | जगन ने पार्टी नेताओं पर महिला डॉक्टर के आरोपों की जांच सीआईडी से कराने के आदेश दिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने चित्तूर जिले की एक महिला डॉक्टर द्वारा सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच सोमवार को अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) से कराने के आदेश दिए।
देश की खबरें | देश में कई स्थानों पर मॉल, धार्मिक स्थल खुले, पर लोगों की संख्या कम रही
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 75 दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को कई हिस्सों में मॉल, प्रार्थना स्थल और दफ्तर खुले, लेकिन लोगों की संख्या सीमित रही और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ।
जरुरी जानकारी | खूले विचार रखें, उत्सुक, आशावान रहें: सुंदर पिचाई का 2020 के स्नातकों को संदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने 2020 में स्नातक करने वाले युवाओं को अपने विशेष संदेश में कहा कि उन्हें अपने विचार खुले रखने चाहिए, आशावान बने रहना चाहिए। साथ ही इस बात के लिए ‘उत्सुक’ रहना चाहिए कि ‘हर चीज को बदलने का एक अवसर’ होता है।
देश की खबरें | कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश सचिवालय को "दलालों का अड्डा" बना दिया था : चौहान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि इस सरकार ने प्रदेश सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था और इस शीर्ष दफ्तर में हर दिन धन के लेन-देन की बात होती थी।
जरुरी जानकारी | स्टेट बैंक एमसीएलआर दर में चौथाई फीसद कटौती करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को कहा कि वह 10 जून से अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा।
देश की खबरें | संकट के समय मनरेगा को व्यापक बनाकर सरकार बजट की सीमा हटाए : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की भारी मांग को पूरा करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को व्यापक बनाया जाए और कुछ महीनों के लिए इसके बजट की सीमा हटाई जाए।