देश की खबरें | इलाज के लिये पांच दिन तक दिल्ली में भटकता रहा कोविड-19 मरीज, मौत: नरोत्तम मिश्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उकत व्यक्ति दिल्ली में रहता था और वहां इलाज के लिए पांच दिन भटकने के बाद शनिवार सुबह ट्रेन से करीब 700 किलोमीटर दूर भोपाल पहुंचा था। इसके बाद वह भोपाल में एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था और उसकी रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
उकत व्यक्ति दिल्ली में रहता था और वहां इलाज के लिए पांच दिन भटकने के बाद शनिवार सुबह ट्रेन से करीब 700 किलोमीटर दूर भोपाल पहुंचा था। इसके बाद वह भोपाल में एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था और उसकी रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस व्यक्ति के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह दिल्ली में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकता रहा, लेकिन कोविड—19 के लिए उसकी जांच नहीं की गई। इसके बाद वह इलाज करवाने के लिए भोपाल आया।
यह भी पढ़े | ईरान के बंदर अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर भारत: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
भोपाल निवासी की मृत्यु पर दुख जताते हुए मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''मजबूरन में उसे दिल्ली से भोपाल इलाज के लिए आना पड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।’’
मिश्रा ने कहा, ''यदि उसको समय पर दिल्ली में इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।''
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.
उन्होंने बताया कि दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद उसकी हालत गंभीर होने के बाद भी मध्यप्रदेश सरकार ने उसे समुचित उपचार उपलब्ध कराकर बचाने के समस्त प्रयास किए, लेकिन अत्यधिक विलंब हो जाने कारण नहीं बचाया जा सका।
मिश्रा ने दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ''केजरीवाल सरकार सिर्फ बातें कर रही है। यदि सरकार काम कर रही होती तो इस प्रकार से मरीज को दिल्ली में इलाज करवाने के लिए पांच दिन अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ता।''
उन्होंने कहा, ''पहली बार देश को केजरीवाल की आवश्यकता पड़ी है। वह मोहल्ला क्लीनिक एवं स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की बातें करते हैं। लेकिन जब परीक्षा की घड़ी आई तो स्थिति ये है कि एक होनहार ने दम तोड़ दिया, क्योंकि दिल्ली में पांच दिन भटकता रहा। इलाज नहीं मिला और भटकता—भटकता मध्यप्रदेश के भोपाल में आया।''
मिश्रा ने बताया कि लेकिन वास्तव में देखें तो चाहे दिल्ली हो या मुंबई हो, आज इनके पास मरीजों को रखने के लिए जगह नहीं है।
उन्होंने कहा, ''इसके विपरीत शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा नीत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये हैं। आज हिन्दुस्तान के अंदर मध्यप्रदेश में कोविड—19 के मरीजों की रिकवरी रेट 65 प्रतिशत से ज्यादा है। प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव और उपचार की तैयारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों के अनुरूप की गई है। मध्यप्रदेश में केवल 2,735 एक्टिव केस हैं और वर्तमान में प्रदेश के अस्पतालों में 80,000 बिस्तरों की व्यवस्था है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)