देश की खबरें | मोदी ने दुनिया को एहसास कराया कि सीमा में घुसपैठ करने वालों को भारत दंडित करेगा : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि मोदी ने दुनिया को एहसास कराया कि भारत अपनी सीमा में घुसपैठ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा और दंडित करेगा ।
नयी दिल्ली, आठ जून गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि मोदी ने दुनिया को एहसास कराया कि भारत अपनी सीमा में घुसपैठ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा और दंडित करेगा ।
वर्चुअल माध्यम से भाजपा की ओडिशा जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दुनिया को यह एहसास कराया गया कि भारत की सीमा में अतिक्रमण बच्चों का खेल नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दंडित किया जायेगा ।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के उत्तराखंड में 31 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
शाह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध को दूर करने के लिये दोनों देश सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।
शाह ने हालांकि अपनी टिप्पणी में इस मुद्दे का सीधा कोई उल्लेख नहीं किया ।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.
गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि पहले भारत की सीमाओं का उल्लंघन होता था, सैनिकों के सिर काट लिये जाते थे और तब दिल्ली का दरबार चुप रह जाता था।
उन्होंने कहा कि हमारे वक्त में भी हमला हुआ। उरी में हुआ, पुलवामा में हुआ। जैसे ही ये हमले हुए नरेंद्र मोदी ने तनिक भी देरी नहीं की... एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दिया ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमा पर किसी भी घुसपैठ का जवाब दिया जायेगा । कुछ लोग कहते थे कि अमेरिका, इस्राइल ही ऐसे देश हैं जो अपने सैनिकों के खून के हर कतरे का बदला लेने में सक्षम हैं, मोदी जी ने इस सूची में भारत का नाम शामिल किया है । मोदी सरकार भारत की सम्प्रभुता की सुरक्षा को प्रतिबद्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि सबको मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल बहलाने को 'शाह-यद' ये खयाल अच्छा है ।
इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से महाराष्ट्र जनसंवाद रैली में कहा कि मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। राहुल गांधी जी को कहना चाहूंगा कि ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.. ।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)