देश की खबरें | उपराज्यपाल के फैसला पलटने से दिल्लीवालों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गयी है : केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा अस्पतालों के संबंध में आप सरकार के आदेश को पलटने से शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या और चुनौती पैदा हो गयी है।
नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा अस्पतालों के संबंध में आप सरकार के आदेश को पलटने से शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या और चुनौती पैदा हो गयी है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देशभर से आने वाले लोगों के लिए करोना वायरस महामारी के दौरान इलाज का इंतजाम करना बड़ी चुनौती है।
यह भी पढ़े | ईरान के बंदर अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर भारत: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘उपराज्यपाल साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शायद भगवान की मर्जी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें। हम सबको इलाज मुहैया कराने का इंतजाम करने की कोशिश करेंगे।’’
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.
इससे पहले दिन में, बैजल ने दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली वासियों के लिए सुरक्षित रखने के आप सरकार के फैसले को पलट दिया ।
रविवार को केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस संकट के समय दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और निजी अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों का उपचार होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)