एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | आभूषण उद्योग को कोविड-19, भूराजनैतिक तनावों के चलते कारोबार में सुस्ती की आशंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रत्न एवं आभूषण उद्योग को दुनिया भर में कोविड-19 महामारी और भूराजनैतिक तनावों के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान कारोबार में किसी उल्लेखनीय तेजी की उम्मीद नहीं है।
देश की खबरें | दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में कहासुनी के बाद कथित रूप से एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में 29 वर्षीय व्यक्ति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सोना 57 रुपये और चांदी का भाव 477 रुपये टूटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक सर्राफा बाजार में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 57 रुपये की हानि के साथ 48,931 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
विदेश की खबरें | मानवीय गलती से पीआईए का विमान हादसे का शिकार हुआ : प्राथमिक जांच रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कराची में पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान के हादसे की वजह मानवीय त्रुटि थी।
जरुरी जानकारी | लद्दाख में उद्योगों के साथ आर्थिक वृद्धि के एजेंडा पर हुआ विचार विमर्श
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के उप- राज्यपाल आर.के. माथुर ने मंगलवार को उद्योग संगठन सीआईआई के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिये आठ बिंदु वाले एजेंडा पर विचार विमर्श किया। इसमें हर मौसम में उपयोग वाली लद्दाख को जोड़ने वाला सड़क सुविधा और पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां फिर से शुरू करने पर जोर दिया गया। पर्यटन क्षेत्र लद्दाख की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत का योगदान करता है।
जरुरी जानकारी | भारत कृषि व्यापार वर्ष 2020 के उत्तरार्द्ध में गति पकड़ सकता है: फिच साल्युशन्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्लेषक कंपनी फिच साल्युशन्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि देश के कृषि व्यापार के कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में वापस गति पकड़ने की उम्मीद है।यह मार्च-जून में लॉजिस्टिक्स की समस्या मुद्दों के कारण कोविड -19 रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान बाधित हो गया था।
देश की खबरें | तेलंगाना में नाबालिग लडके का यौन शोषण करने के दोषी शिक्षक को दस साल का कठोर कारावास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक स्थानीय अदालत ने नवंबर 2015 में एक नाबालिग बच्चे का यौन शोषण करने के दोषी अरबी भाषा के 32 वर्षीय शिक्षक को मंगलवार को 10 साल कठोर करावास की सजा सुनाई।
देश की खबरें | राजद के पांच एमएलसी ने पार्टी छोडी, रघुवंश ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के पांच विधान परिषद सदस्यों के पार्टी से त्यागपत्र देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दल जदयू का दामन थाम लिया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है।
देश की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम गुवाहाटी में खेलेगी अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप मैच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के अपने सभी ग्रुप मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलेगी जहां पूर्वोत्तर के फुटबॉल के दीवाने प्रशंसक उसकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे।
खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच कोराना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेलग्रेड और फिर क्रोएशिया के जदार में खेले गये टूर्नामेंट में वह इस महामारी से संक्रमित होने वाले चौथे खिलाड़ी है। उनकी पत्नी भी इस महामारी की चपेट में आ गयी है।
देश की खबरें | कोविड-19 के चलते साइकिल की मांग बढ़ने पर कोलकाता में इसकी चोरी की घटनाएं बढ़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक परिवहन के विकल्प के रूप में साइकिल की मांग बढ़ गई है। इस कारण शहर में इसकी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हें। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अध्यादेश के विरोध में करीब 10 हजार डॉक्टरों का प्रदर्शन, पंजाब में निजी अस्पताल बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में करीब 10 हजार डॉक्टरों ने पंजाब नैदानिक प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं नियमन) अध्यादेश, 2020 को वापस लिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिसके कारण मंगलवार को राज्य में क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद रहे। डॉक्टरों ने आईएमए की पंजाब शाखा के तत्वावधान में यह विरोध प्रदर्शन किया।
देश की खबरें | न्यायमूर्ति राजेश शुक्ला ने गुजरात के नये लोकायुक्त पद की शपथ ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश शुक्ला को मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के पांचवें लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।
देश की खबरें | 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को रद्द करने के विषय पर निर्णय शीघ्र: केन्द्र और सीबीएसई ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार और सीबीएसई ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एक विशेषज्ञ समिति 12वीं कक्षा की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली शेष परीक्षाओं को रद्द करने के बारे में निर्णय लेने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि बुधवार तक इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है।
जरुरी जानकारी | भारत-चीन सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति बनने से सेंसेक्स 519 अंक उछला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 1.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूती रही। भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति की रिपोर्ट का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
देश की खबरें | श्रीनगर से लापता युवक आतंकी संगठन में हुआ शामिल: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पर्वतारोहण अभियान के दौरान गांदरबल जिले में लापता हुआ श्रीनगर का एक युवक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया है।
खेल की खबरें | पूर्ण ट्रेनिंग से पहले इंग्लैंड के क्रिकेटरों का दूसरे दौर का कोरोना वायरस परीक्षण होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में पूर्ण स्तर की ट्रेनिंग करने से पहले इंग्लैंड के सभी 30 क्रिकेटरों को दूसरे दौर का कोविड-19 परीक्षण होगा। पहले दौर में सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए थे।
देश की खबरें | ‘मेड इन इंडिया’ 1,340 वेंटिलेटर राज्यों को सौंपे जा चुके : सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) द्वारा 50,000 'मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों के निर्माण में से 3000 का निर्माण हो गया है और विभिन्न राज्यों को 1,300 से अधिक वेंटिलेटर दिए जा चुके हैं।
जरुरी जानकारी | कोविड-19 के बाद निष्पक्ष, समावेशी कार्यस्थल के लिये प्रौद्योगिकी के उपयोग की जरत: डब्ल्यूईएफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने मंगलवार को कोविड-19 के बाद की दुनिया में कार्यस्थलों को निïष्पक्ष, समतामूलक और विविधतापूर्ण बनाने के लिये अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ मानव केंद्र्रित रुख अपनाने का आह्वान किया है।
देश की खबरें | विभागीय नोटिस से नाराज रेलवे के इंजीनियर ने वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी पर किया हमला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो साल पुराने मामले में विभागीय नोटिस से खफा होकर रेलवे का एक इंजीनियर यहां अपने वरिष्ठ के आवास में घुस गया और उनकी 45 वर्षीय पत्नी पर हमला कर दिया।