देश की खबरें | ‘मेड इन इंडिया’ 1,340 वेंटिलेटर राज्यों को सौंपे जा चुके : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) द्वारा 50,000 'मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों के निर्माण में से 3000 का निर्माण हो गया है और विभिन्न राज्यों को 1,300 से अधिक वेंटिलेटर दिए जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, 23 जून कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) द्वारा 50,000 'मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों के निर्माण में से 3000 का निर्माण हो गया है और विभिन्न राज्यों को 1,300 से अधिक वेंटिलेटर दिए जा चुके हैं।

पीएम केयर्स कोष ट्रस्ट ने 14 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए 3,100 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया था और इस राशि का इस्तेमाल अन्य कार्यों समेत वेंटिलेटर खरीदने और प्रवासी श्रमिकों की देखरेख मे किया जाना था।

यह भी पढ़े | टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कोरोना टेस्ट पाया गया पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस 3,100 करोड़ रुपये की राशि में से करीब 2,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 50,000 ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों की खरीद के लिए करना तय किया गया।

एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया, ‘‘ अब तक 2,923 वेंटिलेटरों का निर्माण हो गया है जिनमें से 1,340 वेंटिलेटरों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सौंपा जा चुका है।’’

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

इस महीने के अंत तक अतिरिक्त 14,000 वेंटिलेटर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सौंपे जाएंगे। बयान में बताया गया है कि सबसे ज्यादा वेंटिलेटर हासिल करने वाले राज्यों में महाराष्ट्र (275), दिल्ली (275), गुजरात (175), बिहार (100), कर्नाटक (90), राजस्थान (75) है।

इन 50,000 वेंटिलेटरों में से 30,000 का निर्माण सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कर रही है। वहीं बाकी 20,000 वेंटिलेटरों का निर्माण एगवा हेल्थकेयर (10,000), एएमटीजेड बेसिक (5650), एमएमटीजेड हाइ एंड (4000) और अलाइड मेडिकल (350) कर रही है।

प्रवासी श्रमिकों के कल्याण का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि 1000 करोड़ रुपये की राशि प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की जा चुकी है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने राज्य लौटने की इच्छा रखने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाईं गईं। वहीं कई कामगार अपने पैृतक स्थान के लिए पैदल ही सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा पर निकल गए।

कोष के वितरण का आधार 2011 की जनगणना तथा कुछ निर्धारित मानकों को बनाया गया ताकि सभी के लिए मूल न्यूनतम राशि सुनिश्चित की जा सके। इस कोष का इस्तेमाल लोगों को रखने, भोजन, इलाज और प्रवासी श्रमिकों की यात्रा की व्यवस्था में किया जाना था।

बयान के अनुसार महाराष्ट्र को 181 करोड़ रुपए, उत्तर प्रदेश को 103 करोड़ रुपए, तमिलनाडु को 83 करोड़ रुपए, गुजरात को 66 करोड़ रुपए, दिल्ली को 55 करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल को 53 करोड़ रुपए, बिहार को 51 करोड़ रुपए, मध्य प्रदेश के 50 करोड़ रुपए, राजस्थान को 50 करोड़ रुपए और कर्नाटक को 34 करोड़ रुपए मिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई और इसी तरह की ‘परेशानी वाली स्थिति’ के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) की स्थापना की घोषणा की थी, जहां लोग मदद के लिए दान कर सकते हैं। इस न्यास का गठन 27 मार्च को हुआ और इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री के पास है। न्यास के अन्य पदेन सदस्य रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\