देश की खबरें | न्यायमूर्ति राजेश शुक्ला ने गुजरात के नये लोकायुक्त पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश शुक्ला को मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के पांचवें लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।

अहमदाबाद, 23 जून गुजरात उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश शुक्ला को मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के पांचवें लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।

लोकायुक्त डी. पी. बुच के दिसम्बर 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद से राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक संस्था के मुखिया का पद खाली था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर हमला, कहा- हमारे पास रोजाना 38,000 टेस्ट करने की क्षमता, सिर्फ 14,000 किए जा रहे हैं टेस्ट: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गांधीनगर में राजभवन में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों की मौजूदगी में राज्यपाल ने न्यायमूर्ति शुक्ला को नये लोकायुक्त की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति शुक्ला का जन्म 1956 में हुआ था और वह 21 नवम्बर 2007 को गुजरात उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बने तथा 21 मई 2009 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

वह गुजरात उच्च न्यायालय से पिछले वर्ष 16 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे।

लोकायुक्त मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सरकारी कंपनी के अध्यक्ष और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित जनसेवकों एवं नौकरशाहों आदि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जाचं करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\