देश की खबरें | विभागीय नोटिस से नाराज रेलवे के इंजीनियर ने वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो साल पुराने मामले में विभागीय नोटिस से खफा होकर रेलवे का एक इंजीनियर यहां अपने वरिष्ठ के आवास में घुस गया और उनकी 45 वर्षीय पत्नी पर हमला कर दिया।

कोटा, 23 जून दो साल पुराने मामले में विभागीय नोटिस से खफा होकर रेलवे का एक इंजीनियर यहां अपने वरिष्ठ के आवास में घुस गया और उनकी 45 वर्षीय पत्नी पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मालगाड़ी डिब्बा मरम्मत के वर्कशॉप में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (योजना) शिवप्रकाश मीणा (45) ने रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में सोमवार दोपहर उप प्रमुख मैकेनिकल इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े | भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग में 50 फीसदी कम की जाएगी कर्मचारियों की संख्या: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोटा के मुख्य वर्कशॉप मैनेजर (सीडब्ल्यूएम) ने बताया कि आरोपी इंजीनियर को सोमवार शाम निलंबित कर दिया गया । हालांकि पुलिस ने उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया है ।

रेलवे कॉलोनी थाने के प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतरीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 323 (जान बूझकर चोट पहुचाना) और 354 (हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

आरंभिक जांच में पता चला है कि सिंह ने दो साल पहले हुई दो अलग-अलग घटनाओं की जांच को लेकर छह महीने पहले शिवप्रकाश को नोटिस जारी किया था। घटना में आरोपी ने साथी कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गलत बर्ताव किया था।

पुलिस ने बताया कि नोटिस से खफा होकर शिवप्रकाश सोमवार दोपहर वरिष्ठ इंजीनियर के आवास में घुस गया और उनकी पत्नी को धक्का मारकर गिरा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\