जरुरी जानकारी | सोना 57 रुपये और चांदी का भाव 477 रुपये टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक सर्राफा बाजार में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 57 रुपये की हानि के साथ 48,931 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 23 जून वैश्विक सर्राफा बाजार में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 57 रुपये की हानि के साथ 48,931 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

सोमवार को सोना 48,988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

चांदी भी 477 रुपये की गिरावट के साथ 49,548 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई। सोमवार को भाव 50,025 रुपये प्रति किग्रा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 57 रुपये की गिरावट आई।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

विदेशी पूंजी के सतत निवेश के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे के सुधार के साथ 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत मामूली तेजी के साथ 1,755 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी 17.82 डॉलर प्रति औंस था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड