जरुरी जानकारी | लद्दाख में उद्योगों के साथ आर्थिक वृद्धि के एजेंडा पर हुआ विचार विमर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के उप- राज्यपाल आर.के. माथुर ने मंगलवार को उद्योग संगठन सीआईआई के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिये आठ बिंदु वाले एजेंडा पर विचार विमर्श किया। इसमें हर मौसम में उपयोग वाली लद्दाख को जोड़ने वाला सड़क सुविधा और पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां फिर से शुरू करने पर जोर दिया गया। पर्यटन क्षेत्र लद्दाख की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत का योगदान करता है।

लेह, 23 जून लद्दाख के उप- राज्यपाल आर.के. माथुर ने मंगलवार को उद्योग संगठन सीआईआई के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिये आठ बिंदु वाले एजेंडा पर विचार विमर्श किया। इसमें हर मौसम में उपयोग वाली लद्दाख को जोड़ने वाला सड़क सुविधा और पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां फिर से शुरू करने पर जोर दिया गया। पर्यटन क्षेत्र लद्दाख की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत का योगदान करता है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि माथुर ने क्षेत्र में नये उद्यमों के विकास को प्रोत्साहित करने के वास्ते सीआईआई और सेना का संयुक्त सम्मेलन बुलाने का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीआईआई- आइसलैंड- संघ शासित प्रदेशों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने का भी सुझाव दिया ताकि लद्दाख में पर्यटन और भू-तापीय ऊर्जा विकसित करने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों के साथ वीडिया कन्फ्रेंस के जरिये आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये उप- राज्यपाल ने कहा की सीआईआई की अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विशेषज्ञता, नये विचारों की जानकारी और पहलों को लद्दाख में पेश किया जा सकता है।

प्रदेश में सड़क संपर्क और दूसरी ढांचागत सुविधाओं के बारे में माथुर ने कहा कि सीआईआई को जोजिला पास मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बात करनी चाहिये। उन्होंने जोर दिया कि जोजिला पास एक राष्ट्रीय एजेंडा होना चाहिये।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

आर्थिक वृद्धि के आठ बिंदुओं के एजेंडा में ढांचागत सुविधायें और संपर्क बेहतर करने, पर्यटन क्षेत्र में व्याप्त संभावनाओं का लाभ उठाने, सौर ऊर्जा का दोहन करने, कृषि और पशुपालन, शिक्षा और कौशल विकास, नवोन्मेष आधारित उद्योगों पर ध्यान और इसके साथ ही सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं और सतत् विकास पर जोर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\