एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से के 11 नए मामले, कुल संख्या 965 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बुधवार को 11 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 965 हो गए हैं।
देश की खबरें | बेंगलुरु में कोविड-19 के मरीजों के शवों को दफनाने के लिए शहर के बाहरी इलाके में जमीन निर्धारित की जाएगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामालु ने बुधवार को कहा कि यहां लोगों द्वारा सुरक्षा संबंधी चिंता प्रकट किये जाने की पृष्ठभूमि में कोविड-19 के मरीजों के शव शहर के कब्रिस्तानों में नहीं दफनाये जायेंगे तथा उसके लिए शहर के बाहरी इलाके में जमीन निर्धारित की जाएगी।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने बैंक्वेट हॉल की याचिकाओं पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न बैंक्वेट हॉल को कोविड अस्पतालों में परिवर्तित किये जाने के फैसले पर रोक लगाये जाने के अनुरोध संबंधी तीन याचिकाओं पर बुधवार को दिल्ली सरकार से जवाब मांगा।
जरुरी जानकारी | कार कंपनियों की बिक्री में मई की तुलना में जून में सुधार, फिर भी पिछले साल से आधे से भी कम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में जून के महीने के दौरान आर्थिक गतिविधियों को फिर से खोलने (अनलॉक-1) का काम जारी रहा। इसके चलते मारुति, टोयोटा समेत अधिकतर वाहन कंपनियों की बिक्री में मई के मुकाबले सुधार देखा गया लेकिन यह सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से भी नीचे रही।
देश की खबरें | दिल्ली में गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली वाले बारिश नहीं होने से बुधवार को उमस (उच्च आर्द्रता) और गर्मी से परेशान रहे।
जरुरी जानकारी | कृषि उपज मण्डियों को राहत, ब्याज माफी योजना की अवधि बढ़ाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार ने कृषि विपणन से जुड़े व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए समितियों की ओर बकाया राशि की वसूली के लिए ‘ब्याज माफी योजना 2019’ की अवधि 30 जून से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2020 करने का निर्णय किया है।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में 15 दिन के लिये ‘‘किल कोरोना’’ अभियान बुधवार से शुरु
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में एक पखवाड़े तक चलने वाले ‘‘किल कोरोना’’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जब लगभग तीन माह पहले उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में पदभार संभाला था, तब कोरोना महामारी से लड़ने के लिये बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब थी।
जरुरी जानकारी | व्यापारियों कं संगठन कैट ने जीएसटी को व्यापक बनाने के उपाय सुझाये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देशभर के व्यापारियों की संस्था कैट ने बुधवार को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली को आसान और कर आधार को व्यापक बनाने के लिये सरकार को तकनीकी आडिट करने और विलंब शुल्क को समाप्त करने जैसे कदम उठाने का सुझाव दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
Bhashaकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नयी दिल्ली स्थित बंगला एक अगस्त का खाली करने को कहा है.
देश की खबरें | स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने के लिये पीजी छात्रों की सेवा लेने का समिति का सुझाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार की एक समिति ने कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ जाने की समस्या का हल करने के लिये मेडिकल के स्नातकोत्तर छात्रों की सेवा लेने, अस्पतालों के संसाधनों को साझा करने और नकद प्रोत्साहन राशि देने का सुझाव दिया है।
जरुरी जानकारी | म्यूचुअल फंड यूनिटों के विमोचन पर स्टांप शुल्क नहीं लेकिन दूसरा म्यूचुअल फंड लेने पर देना होगा: सेबी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कहा कि म्यूचुअल फंड यूनिट के विमोचन पर स्टांप शुल्क नहीं देना होगा लेकिन एक म्यूचुअल फंड के बदले दूसरा म्यूचुअल फंड लेने पर स्टांप शुल्क देना होगा।
देश की खबरें | सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे लोगों को टोकने पर हुई थी पुलिसकर्मियों की हत्या: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनीपत जिले के बुटाना इलाके में मंगलवार को गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर कार में शराब पीने से टोकने पर लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया था।
देश की खबरें | इफ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीज की मौत पर सरकार ने 18 निजी अस्पतालों को ‘भर्ती से इनकार’ पर भेजा नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के लक्षण दिखने वाले 52 वर्षीय मरीज की मौत के बाद 18 निजी अस्पतालों को सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अस्पतालों पर आरोप है कि इसने बिस्तरों की ‘अनुपलब्धता’ का हवाला देते हुए मरीज को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था।
देश की खबरें | पाठ्यपुस्तक में जायसी के संदर्भ पर आपत्ति जताई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के एक सांस्कृतिक संगठन ने स्कूली शिक्षा की एक किताब में अवधी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी के नये जोड़े गए संदर्भ पर आपत्ति जताई है। चित्तौड़गढ़ के तत्कालीन शासक रावल रतन सिंह के इतिहास का वर्णन करते हुए जायसी का यह संदर्भ दसवीं कक्षा की सामान्य ज्ञान की पाठ्यपुस्तक में जोड़ा गया है।
देश की खबरें | जून में हुई ‘अत्यधिक’ बारिश, जुलाई में भी अच्छी बरसात के आसार : मौसम विभाग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि जून महीने में अत्यधिक बारिश हुई और जुलाई में भी अच्छी वर्षा का अनुमान है।
देश की खबरें | पंढरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं से बस किराया लेने का मामला: मंत्री ने जांच के आदेश दिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने बुधवार को कहा कि उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने अषाढ़ी एकादशी पर नासिक से संत निवृत्तिनाथ की पालकी को लेकर पंढरपुर जा रहे श्रद्धालुओं से बस का किराया वसूला।
देश की खबरें | नहर से बच्चों से शव निकलवाने पर दो पुलिसकर्मी पुलिस लाइन स्थानांतरित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नहर में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति का शव बच्चों से निकलवाने पर दो पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
देश की खबरें | न्यायालय का कोविड-19 से संक्रमित 1984 के दंगे के दोषी को जमानत देने से इंकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से आईसीयू में भर्ती होने के आधार पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के दोषी पूर्व विधायक महेन्द्र यादव को अंतरिम जमानत देने से इंकार करते हुये उसकी अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि जेल में बंद होने की वजह से दोषी का ठीक से उपचार नहीं होने की कोई बात ही नहीं है।
देश की खबरें | राजस्थान पुलिस ने दिल्ली में अपनी गुप्तचर इकाई गठित करने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस की राज्य विशेष शाखा ने नयी दिल्ली में गुप्तचर प्रकोष्ठ गठित करने की मांग उठाई है ताकि नयी दिल्ली जाने वाले राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बारे में गोपनीय सूचनाएं जुटाई जा सकें।
जरुरी जानकारी | इंदौर में मूंग के भाव में कमी, मसूर महंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को मूंग के भाव मंगलवार की तुलना में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी लिए रहे। आज मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।