एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में संक्रमण के 1404 नए मामले, चौबीस घंटे में 16 की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,404 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.44 लाख के पार पहुंच गई।
देश की खबरें | विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की सेल्फी वायरल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वापस आ रहे शरुफुद्दीन पिलासेरी की अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ पीपीई किट पहनकर ली गयी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। लेकिन, शरुफुद्दीन के लिए यह अंतिम यात्रा साबित हुई ।
देश की खबरें | नौ अगस्त : भारत-रूस संबंधों में मील का पत्थर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।
जरुरी जानकारी | जुबिलेंट लाइफ ने योगी को रेमडेसिवीर की 1,000 शीशियां भेंट कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वायरस रोधी दवा रेमडेसिवीर की 1,000 शीशियां भेंट की हैं। कंपनी इस दवा को ‘जेयूबीआई-आर’ ब्रांड नाम से बेचती है।
देश की खबरें | नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी का इंतजार था, आयी बेटे की मौत की खबर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यह महज संयोग ही है कि कैप्टन दीपक साठे के साथ दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लेकर कोझिकोड आए उनके सहयोगी पायलट अखिलेश शर्मा का घर का नाम भी दीपक है। यहां गोविंद नगर स्थित अखिलेश के घर में परिवार के सब लोग अगले कुछ दिनों में एक नए मेहमान के आगमन की उम्मीद को लेकर खुश थे लेकिन कोझिकोड में हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
देश की खबरें | राजस्थान के छह विधायक गुजरात पहुंचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के छह विधायक शनिवार को गुजरात के पोरबंदर पहुंचे।
जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड ने तमिलनाडु, चंडीगढ़ में दो शो-रूम खोले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने शनिवार को कहा कि उसने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत तमिलनाडु के कुंभकोणम और चंडीगढ़ में दो नये शोरूम खोले हैं।
देश की खबरें | पंजाब जहरीली शराब त्रासदी: अकाली दल ने चंडीगढ़ में विरोध मार्च निकाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 121 जिंदगियां लेने वाली जहरीली शराब त्रासदी को लेकर कांग्रेस नीत पंजाब सरकार के खिलाफ यहां विरोध मार्च निकाला।
देश की खबरें | कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर सुधर कर 68.32 फीसदी हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 की रोकथाम, जांच, पृथकवास और उपचार के लिये अपनाए जा रहे केंद्रित व प्रभावी प्रयासों के कारण इस महामारी से ठीक होने वालों की दर और बेहतर होकर 68.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है जबकि मृत्युदर गिरकर 2.04 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | ट्रम्प के ई-मेल मतपत्र और कोविड-19 टीके पर दावे को लेकर उठे सवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रम्प को भय है कि महामारी के दौरान ई-मेल से मतदान की संख्या बढ़ सकती है और यह उनके खिलाफ जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति तर्क दे रहे हैं कि ई-मेल मतपत्र से धोखाधड़ी हो सकती है कि लेकिन यह माध्यम मतदाताओं के लिए सुरक्षित है। हालांकि, दोनों में कोई कार्यकारी अंतर नहीं है, दोनों ही गहन सत्यापन प्रणाली पर आधारित हैं।
जरुरी जानकारी | खेती के मशीनीकरण करने के लिए केन्द्र ने राज्यों को 553 करोड़ रुपये जारी किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने की योजना के तहत राज्यों को 553 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
जरुरी जानकारी | ई-कॉमर्स कंपनियों केो पड़सकती है शहरों में छाटे भंडार गृहों की जरूरत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई कॉमर्स कंपनियों के एक ही दिन में ग्राहकों को खाद्य और किराने के सामान की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लक्ष्य को देखते हुए शहर की सीमाओं में छोटे छोटे गोदामों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | विवादास्पद वीडियो मामले में रेहाना फातिमा ने पुलिस के सामने समर्पण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विवादास्पद कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा अस्वीकार किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने पुलिस के सामने यहां शनिवार को समर्पण कर दिया।
देश की खबरें | हॉकी कप्तान मनप्रीत और चार अन्य खिलाड़ियों में कोविड-19 के ‘हल्के लक्षण’: साइ चिकित्सक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के चिकित्सकों ने शनिवार को कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा कोविड -19 जांच में पॉजिटिव पाये गये चार अन्य खिलाड़ियों में इस बीमारी के ‘हल्के लक्षण’ है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
देश की खबरें | राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच राजनाथ से मिलीं वसुंधरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।
देश की खबरें | डीजीसीए ने सुरक्षा संबंधी त्रुटियों को लेकर जुलाई 2019 में दिया था कोझिकोड हवाई अड्डे को नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए ने कोझिकोड हवाई अड्डे के कई स्थानों पर ‘‘सुरक्षा संबंधी विभिन्न बड़ी त्रुटियां’’ पाए जाने के बाद पिछले साल 11 जुलाई को हवाई अड्डा निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में बताया ।
देश की खबरें | रांची हवाई अड्डा पर एयर एशिया के विमान से पक्षी टकराया, उड़ान रोकी गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रांची से मुंबई के लिये शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी की जगह आयी बेटे के मौत की खबर : को-पायलट अखिलेश शर्मा के पिता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोझिकोड विमान हादसे में मारे गए को-पायलट अखिलेश शर्मा के पिता तुलसीराम शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार की रात उन्हें अपने बड़े बेटे के मरने की खबर मिली।
देश की खबरें | केरल विमान हादसा: मृतकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये मुआवजे देगी राज्य सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने यहां के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शनिवार को मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
देश की खबरें | केरल सरकार ने तमिलनाडु सरकार से मुल्लापेरियार बांध का पानी चरणबद्ध तरीके से छोड़ने के लिए कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से मुल्लापेरियार से वैगई बांध में सुरंग के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने के लिए कहा। इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण बांध का जल स्तर 136 फुट तक पहुंच गया है।