देश की खबरें | पंजाब जहरीली शराब त्रासदी: अकाली दल ने चंडीगढ़ में विरोध मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 121 जिंदगियां लेने वाली जहरीली शराब त्रासदी को लेकर कांग्रेस नीत पंजाब सरकार के खिलाफ यहां विरोध मार्च निकाला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 121 जिंदगियां लेने वाली जहरीली शराब त्रासदी को लेकर कांग्रेस नीत पंजाब सरकार के खिलाफ यहां विरोध मार्च निकाला।

अकाली दल ने आरोप लगाया कि राज्य में शराब माफिया ने ‘अवैध शराब कारोबार’ की जांच को नाकाम करने के लिए कांग्रेस को पैसे दिये हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 12,822 नए मरीज पाए गए, 275 की मौत: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिअद नेता प्रेमसिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में निकाले गये इस मार्च को राजभवन से कुछ दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

चंदूमाजरा ने मीडिया से कहा कि इन आरोपों की जांच का आदेश दिया जाना चाहिए कि शराब माफिया ने कुछ कांग्रेस नेताओं के कथित संरक्षण में चल रहे ‘अवैध शराब के धंधे’ की किसी भी जांच को ‘विफल’ करने के लिए कांग्रेस आलाकमान को कथित रूप से करोड़ों रूपये दिये हैं।

यह भी पढ़े | Assam Child Kidnapping Case: फिरौती के लिए अगवा किए गए बच्चे की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार.

अकाली दल ने इस त्रासदी को लेकर कांग्रेस सरकार की बर्खास्तगी की भी मांग की। उसने जहरीली शराब के धंधे में कथित रूप से लगे कांगेस नेताओं और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस बीच अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी 11 अगस्त को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\