देश की खबरें | नौ अगस्त : भारत-रूस संबंधों में मील का पत्थर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।

देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ करनी है: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1173 : इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या 26 हुई, सीएम पिनारयी विजयन ने की पुष्टि.

1683 : एक घोषणापत्र के द्वारा ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में शांति अथवा युद्व की घोषणा का अधिकार दिया।

1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के बादशाह शाह आलम द्वितीय की आंखों में बरछी घोंपकर उन्हें अंधा कर दिया।

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\