देश की खबरें | केरल सरकार ने तमिलनाडु सरकार से मुल्लापेरियार बांध का पानी चरणबद्ध तरीके से छोड़ने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से मुल्लापेरियार से वैगई बांध में सुरंग के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने के लिए कहा। इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण बांध का जल स्तर 136 फुट तक पहुंच गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त केरल सरकार ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से मुल्लापेरियार से वैगई बांध में सुरंग के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने के लिए कहा। इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण बांध का जल स्तर 136 फुट तक पहुंच गया है।

केरल के मुख्य सचिव विश्वास मेहता ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर कहा कि राज्य सरकार को बांध के शटर खोलने से 24 घंटे पहले सूचित किया जाए।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 8 नए मामले पाए गए, इलाके में कुल 83 केस एक्टिव: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेहता ने अपने पत्र में कहा, ‘‘राज्य में विशेष रूप से इडुक्की जिले में भारी बारिश हो रही है। मुल्लापेरियार के जलग्रहण क्षेत्र में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। तीन अगस्त को जलस्तर 116.20 फुट पर था जो सात अगस्त को दोपहर दो बजे तक बढ़कर 131.25 फुट हो गया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को जिले में अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और वर्तमान में बांध में 13,257 क्यूसेक पानी आ रहा है और सुरंग से होकर निकलने वाले पानी की मात्रा 1,650 क्यूसेक है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट में सुधार जारी, देशभर में 14.2 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक, मृत्यु दर 2.04 फीसदी.

केरल सरकार ने पड़ोसी राज्य को यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर, मुल्लापेरियार बांध और थेक्कडी में क्रमशः 19.8 सेंटीमीटर और 15.7 सेंटीमीटर बारिश हुई और इस दौरान जलस्तर सात फुट बढ़ गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि 2018 में 23,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कितना नुकसान हुआ। इसलिए, चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।’’

इडुक्की जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आठ अगस्त को दोपहर तीन बजे मुल्लापेरियार में जलस्तर 134.50 फुट था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\