देश की खबरें | विवादास्पद वीडियो मामले में रेहाना फातिमा ने पुलिस के सामने समर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विवादास्पद कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा अस्वीकार किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने पुलिस के सामने यहां शनिवार को समर्पण कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, आठ अगस्त विवादास्पद कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा अस्वीकार किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने पुलिस के सामने यहां शनिवार को समर्पण कर दिया।

फातिमा पर एक वीडियो के संबंध में मामले दर्ज हैं जिसमें वह कथित तौर पर अर्ध-नग्न अवस्था में हैं और अपने नाबालिग बच्चों से शरीर पर पेंट करवा रही हैं।

यह भी पढ़े | Assam Child Kidnapping Case: फिरौती के लिए अगवा किए गए बच्चे की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार.

पुलिस ने कहा कि फातिमा ने आज दोपहर कोच्चि आयुक्तालय के अंतर्गत दक्षिण थाने में समर्पण कर दिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्यकर्ता को यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 8 नए मामले पाए गए, इलाके में कुल 83 केस एक्टिव: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फातिमा पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंट करवाया।

उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था।

फातिमा ने 2018 में सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में भी घुसने का प्रयास किया था।

कोच्चि पुलिस के साइबर डोम ने वीडियो देखने के बाद फातिमा पर जून में मामला दर्ज किया था।

आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि ऐसे मामले को देखकर अदालत स्तब्ध है।

न्यायालय ने इस पर भी चिंता जताई थी कि ऐसे वीडियो देखकर देश के बच्चों की मनोदशा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\