एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में अचानक आयी बाढ़, दो लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गयी और वर्षा से जुड़ी घटनाओं में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गयी ।
देश की खबरें | राज्यसभा में कृषि विधेयकों पर फैसले के बाद राजग से नाते पर विचार करेगा शिअद : सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सभा में कृषि से संबंधित विधेयकों के भविष्य पर फैसला होने और अपने कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) इस बारे में विचार करेगा कि वह भाजपा नीत राजग गठबंधन में शामिल रहेगा या नहीं। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में कुल सरकारी देनदारियां बढ़कर 101.3 लाख करोड़ रुपये हुईं: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की कुल देनदारियां जून 2020 के अंत तक बढ़कर 101.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयीं। इससे पहले मार्च 2020 अंत में यह 94.6 लाख करोड़ रुपये पर थीं। सार्वजनिक ऋण पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | निलंबित पुलिस अधीक्षक पर एक और व्यवसायी ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से व्यवसायी इन्द्रकांत की मौत मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने एक और व्यवसायी ने निलंबित पुलिस अधीक्षक पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और न देने पर फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
देश की खबरें | भाकियू ने किया 20 सितंबर को चक्का जाम व 25 को बंद का आह्वान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने लोकसभा में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में 20 सितंबर को चक्का जाम करने एवं 25 सितंबर को बंद करने का आह्वान किया है।
जरुरी जानकारी | पीजीसीआईएल ने नहीं वसूला 6,853 करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन नेटवर्क छोड़ने का शुल्क: कैग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने लंबी अवधि के ट्रांसमिशन नेटवर्क पहुंच को छोड़ने के मामले में ग्राहकों से 6,853.43 करोड़ रुपये की वसूली नहीं की, जिसके परिणामस्वरूप बिजली दरें महंगी हुईं। कैग की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी।
जरुरी जानकारी | केमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स का आईपीओ 21 सितंबर को खुलेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने शुक्रवार को इसके लिये कीमत दायरा 338 से 340 रुपये प्रति शेयर तय किया।
देश की खबरें | सरकार ने पूर्वी लद्दाख में संपूर्ण स्थिति, अभियानगत तैयारियों की व्यापक समीक्षा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पूर्वी लद्दाख में भारत की अभियानगत तैयारियों सहित क्षेत्र में संपूर्ण स्थिति की शुक्रवार को व्यापक समीक्षा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 4495 हो गयी है। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | जजपा ने कुरुक्षेत्र में कथित तौर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि कि हरियाणा में भाजपा के साथ उनके दल का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है और दोनों सहयोगी दलों के बीच आपसी विश्वास है।
जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति भट्ट का कार्यकाल 16 अबक्टूबर तक बढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी.एल. भट्ट का कार्यकाल एक महीने 16 अक्टूबर तक के लिये बढ़ा दिया है।
देश की खबरें | फर्जी दस्तावेज पर क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में नकली दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों से करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह का नोएडा एसटीएफ ने खुलासा किया है। एसटीएफ की नोएडा इकाई ने कोतवाली सेक्टर 20 क्षेत्र से सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दर्जनों बैंक और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।
विदेश की खबरें | अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए टिकटॉक, वीचैट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत द्वारा कई चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ हफ्तों बाद अमेरिका ने शुक्रवार को आदेश जारी किये कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट पर रविवार से प्रतिबंध लगा रहा है। अमेरिका ने कहा कि वे देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिये पूर्वाग्रही थे।
ताजा खबरें | अनुदान की मांगों के तहत बड़ी राशि लोकोन्मुखी गतिविधियों के लिये है : सीतारमण
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने ‘वर्ष 2020-21 के लिये अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच और संबंधित विनियोग विधेयक को मंजूरी दे दी। इसके तहत 2,35,852 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी गई।
देश की खबरें | प्रणव मुखर्जी ऐसे ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री’ थे जो कभी देश के प्रधानमंत्री बन न सके :विधानसभाध्यक्ष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने शुक्रवार को दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि प्रणव मुखर्जी ऐसे ‘‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री’’ थे जो कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सके।’
देश की खबरें | सीबीआई ने पोंजी घोटाले में ओडिशा के पूर्व मंत्री के आवासों पर मारा छापा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने सीशोर ग्रुप ऑफ कंपनीज की कथित संलिप्तता वाले करीब 1000 करोड़ रुपए के पोंजी घोटाले की जांच के तहत ओडिशा के विधायक एवं पूर्व पर्यटन मंत्री देवी प्रसाद मिश्रा और अन्य लोगों के आवास समेत आठ स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।
देश की खबरें | कृषि सुधार संबंधी विधेयक किसानों के हित में, प्रदेश में कोई मंडी बन्द नहीं होगी : चौहान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में एक दिन पहले पारित कृषि सुधार संबंधी विधेयकों को किसान हितैषी बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को किसानों को आश्वस्त किया कि इस विधेयक के लागू होने से प्रदेश में न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद होगी और न ही कोई मंडी प्रभावित होगी।
देश की खबरें | बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों की चिंताओं पर विचार नहीं किया गया: सुखबीर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि यह ‘‘बहुत दुभाग्यपूर्ण’’है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कृषि से संबंधित तीन विधेयकों पर किसानों की चिंताओं पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों की आशंकाएं सरकार के संज्ञान में लेकर आई थी।
जरुरी जानकारी | ट्राई ने कहा, दूरसंचार कंपनियों को टैरिफ प्लान, शर्तों की विस्तृत जानकारी देनी होगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के लिए टैरिफ प्लान के विज्ञापन और प्रकाशन से जुड़े नए दिशानिर्देश शुक्रवार को जारी किए। इसका मकसद उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल प्लानों को लेकर पारदर्शिता लाना और उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करना है।
जरुरी जानकारी | एडीबी गरीबी में कमी लाने, रोजगार सृजन के लिये कर्ज की मात्रा बढ़ाये: सीतारमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से गरीबी में कमी लाने और रोजगार सृजन के इरादे से कर्ज और निजी क्षेत्र की गतिविधियां बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान में सहायता को लेकर एडीबी की सराहना भी की।