एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | राजीव शर्मा के यूट्यूब चैनल पर भारत-चीन संबंधों सहित कई मुद्दों पर हैं 327 वीडियो
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शासकीय गोपनीयता कानून के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा ने दिसंबर से अपने यूट्यूब चैनल पर भारत-चीन संबंधों सहित कई मुद्दों पर 300 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं।
खेल की खबरें | धोनी ने जीत के बाद कहा, अभी कुछ विभागों में सुधार की जरूरत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत से आगाज किया लेकिन इस करिश्माई कप्तान ने कहा कि उनकी टीम को अभी कुछ विभागों में सुधार करने की जरूरत है।
देश की खबरें | सक्षम लोग कोरोना उपचार के लिये स्वेच्छा से अपने चिकित्सा बिलों का भुगतान करें: चौहान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक रुप से सक्षम लोगों से कोरोना वायरस के उपचार के लिये स्वेच्छा से अपने चिकित्सा बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया है।
देश की खबरें | पलानीस्वामी ने कृषि विधेयकों को किसानों के हित में बताया, द्रमुक पर राजनीति करने का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कृषि विधेयकों का शनिवार को समर्थन करते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। साथ ही, द्रमुक पर राजनीतिक कारणों से विधेयकों का विरोध करने का आरोप लगाया।
खेल की खबरें | मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच का स्कोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुरली विजय पगबाधा बो पैटिनसन 01
देश की खबरें | राजस्थान कांग्रेस ने कृषि संबंधी विधेयकों के विरूद्ध राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानों और कृषि व्यापार से संबंधित लाये गये तीन विधेयकों का विरोध करते हुए उन्हें लागू नहीं करने की मांग को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन ई मेल के माध्यम से भेजा है।
खेल की खबरें | रायुडु चमके, चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत से किया आगाज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले साल विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के कारण चर्चा में रहे अंबाती रायुडु की शानदार पारी और फाफ डुप्लेसिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स को पांच विकेट से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान का जीत से आगाज किया।
देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री ने कुरान को विवाद के बीच में लाने को लेकर कांग्रेस, आईयूएमएल की निंदा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोने की तस्करी के मामले के कारण विवादों में घिरे केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने विवाद के बीच में कुरान को लाने को लेकर कांग्रेस नीत यूडीएफ की शनिवार को निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मामले में भाजपा-आरएसएस के नक्शे कदम पर चल रहा है और उन्हें आत्म विश्लेषण करने की आवश्यकता है।
देश की खबरें | निर्वाचित सरकार और मीडिया के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण होने चाहिए: त्रिपुरा के राज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के राज्यपाल आर के बैस ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और मीडिया के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण होने चाहिए।
देश की खबरें | हमारे चिंता जताने के बावजूद भाजपा नेतृत्व का मुद्दे का समाधान नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : शिअद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कृषि सुधार विधेयकों को लेकर भाजपा नेतृत्व को पार्टी की चिंताओं से अवगत कराने के बावजूद मुद्दों को सुलझाया नहीं गया।
देश की खबरें | मंगलुरु में अभिनेता-कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए बेचने के प्रयास के आरोप में अभिनेता-कोरियोग्राफर-डांसर किशोर अमन शेट्टी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हेलीकॉप्टर घोटाला: आरोप-पत्र में एसपी त्यागी के रिश्तेदार पर घूस के रुपयों के धनशोधन का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में सीबीआई ने अपने पूरक आरोप-पत्र में आरोप लगाया है कि भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी के दो रिश्तेदारों ने फर्जी कंपनियों और बैंकिंग माध्यमों से घूस में मिली पांच करोड़ रुपये की रकम का धनशोधन किया। आरोप पत्र में अगस्ता वेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक गियाकोमिनो सपोनारो का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।
देश की खबरें | नादिया में कॉलेज छात्रा पर तेजाब से हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नादिया जिले में अपने घर के आंगन में सो रही कॉलेज की छात्रा पर तेजाब से कथित हमला करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
देश की खबरें | नये कृषि विधेयकों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान किसान ने खुदकुशी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि संबंधी नए विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 70 साल के एक किसान की किसी जहरीले पदार्थ खाने के बाद मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | कांग्रेस सहित विपक्ष ने पीएम केयर्स पर सवाल उठाया, सरकार ने किया पलटवार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पीएम केयर्स फंड के गठन के मुद्दे पर शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस और सरकार के बीच आरोप प्रत्यारोप की स्थिति देखने को मिली। कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड के गठन के औचित्य पर सवाल उठाया और पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप लगाया।
देश की खबरें | नियमितिकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की मांग लेकर शनिवार से हड़ताल पर चले गए हैं।
देश की खबरें | केंद्र के दो सदस्यीय दल ने जम्मू क्षेत्र में कोविड नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दो सदस्यीय दल कोविड-19 पर नियंत्रण के उपायों की समीक्षा के लिये शनिवार को विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर को दिया गया पैकेज बेहद कम, इससे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती: नेकां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के लिए दिए गए 1,350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को “भद्दा मजाक” करार दिया और कहा कि संघ शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हुए 45,000 करोड़ रुपये के नुकसान के सामने यह पैकेज बहुत ही कम है।
देश की खबरें | पत्रकार राजीव शर्मा सीमा संबंधी भारतीय रणनीति की जानकारी चीन को दे रहा था: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा सीमा संबंधी भारतीय रणनीति और सेना की तैनाती एवं खरीदारी के बारे में चीनी खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी दे रहा था।
देश की खबरें | ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नया गठबंधन बनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद देवेन्द्र प्रसाद यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल (डी) के साथ संयुक्त जनतांत्रिक सेकुलर गठबंधन नामक नया गठबंधन बनाया है।