DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर वापसी करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)

टाटा आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली है. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में उनसे इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम कुछ बदलाव कर सकती है. पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी हो सकती है. केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 51वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs KKR 51st Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs KKR 51st Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs KKR 51st Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.