एजेंसी न्यूज
West Bengal: बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के विरोध में पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर किया प्रदर्शन
Bhashaबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के काफिले पर उत्तर 24 परगना जिले में हुए हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों और जिलों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि हावड़ा, उत्तर 24 परगना में अशोक नगर, पूर्वी मेदनीपुर में मोइना और हुगली जिले में दानकुनी में भी प्रदर्शन किया गया.
मानवाधिकार संगठन 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' ने भारत में बैंक खातों पर रोक को कामकाज बंद करने के लिए ठहराया जिम्मेदार
Bhashaमानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक शीर्ष अधिकारी ने आरोप लगाया है कि भारत (India) में उसके बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाए जाने के बाद संगठन वहां से अपने सभी कर्मचारियों को हटाने और सभी मानवाधिकार कार्यों को बंद करने के लिए मजबूर हुआ.
महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान पर भड़के गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता, पानी की टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन
Bhashaकृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के संबंध में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा दिए गए बयान का विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को एक गैर सरकारी संगठन के सदस्य यहां पानी की टंकी पर चढ़ गए. फिल्मी स्टाइल में तमाशा अपराह्न एक बजे शुरू हुआ और देर रात तक चला. इस बीच पुलिस बार-बार कार्यकर्ताओं से नीचे उतरने की अपील करती रही.
देश की खबरें | असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनाव के बाद कोकराझार, चिरांग में हिंसा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के लिए बृहस्पतिवार को मतदान खत्म होने के बाद कोकराझार और चिरांग जिलों में कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई।
देश की खबरें | जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में 60 वर्षीय एक महिला को लाठी- डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत, कहीं से भी कोई समस्या नहीं है: खट्टर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत है और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कुछ विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन का खुल कर समर्थन करने के बावजूद कहीं से भी कोई समस्या नहीं है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शिरडी जाने से रोका गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और उनके संगठन के एक दर्जन से अधिक सदस्यों को बृहस्पतिवार को शिरडी जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया।
जरुरी जानकारी | शहद मिलावट: सीसीपीए का खाद्य नियामक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से कुछ ब्रांडेड शहद में मिलावट को लेकर उचित कार्रवई करने का निर्देश दिया है। साथ ही वर्गीकृत कार्रवाई करने के लिए जांच में सहयोग की भी पेशकश की है।
जरुरी जानकारी | वेतन कम होने से बढ़ रहा कंपनियों का मुनाफा, खतरनाक असमानता पैदा करने वाला है: रोबिनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कमी आने के बावजूद सितंबर तिमाही में कंपनियों के मुनाफा में 25 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के पीछे की वजह वेतन में कमी आना है। इससे भारत में असमानता बढ़ेगी। जाने माने अर्थशास्त्री नौरिएल रोबिनी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।
जरुरी जानकारी | किसान आंदोलन: सरकार का बाचतीत से समाधान निकालने पर बल, किसान संगठन की विरोध तेज करने की धमकी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की संभावना से बृहस्पतिवार को एक तरह से इनकार करते हुए किसान समूहों से इन कानूनों को लेकर उनकी चिंताओं के समाधान के लिए सरकार के प्रस्ताओं पर विचार करने की अपील की।
देश की खबरें | योगी ने निर्धारित अवधि में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का काम पूरा करने का दिया निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस परियोजना के लिए बाकी जमीन का अधिग्रहण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जरुरी जानकारी | टीवीएस समूह के परिवार में शेयरधारिता पर ताल-मेल बिठाने को लेकर सहमति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीवीएस परिवार के सदस्यों ने समूह की विभिन्न कंपनियों में शेयरों के मालिकाना हक को लेकर एक परिवारिक समझौता स्वीकार किया है ताकि शेयरधारिता में तालमेल बिठाया जा सके।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1319 नए मामले, सात लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1319 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,19,893 हो गयी है।
देश की खबरें | सीबीआई ने सृजन घोटाला मामले में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने बिहार के भागलपुर जिले में सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अमित कुमार और रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
Farmers Protest: नरेंद्र सिंह तोमर, पियूष गोयल ने मीडिया से कहा, पड़ताल करें कि किसान आंदोलन के पीछे आखिर कौन है?
Bhashaकेन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि मीडिया को यह पड़ताल करना चाहिए कि क्या राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ी विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के पीछे कोई और ताकत है. दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि दो कृषि कानूनों के प्रावधानों में संशोधन के लिए केन्द्र पहले ही प्रस्ताव का मसौदा किसान संघों के नेताओं को भेज चुका है और अब उन्हें अगले चरण की बातचीत के लिए तारीख तय करना है. इसबीच, किसान संघों ने प्रस्ताव को खारिज करते हुए कानूनों को वापस लेने की मांग की है. यहां तक कि उन्होंने आने वाले दिनों में आंदोलन की धार तेज करने, ट्रेन की पटरियां अवरुद्ध करने और दिल्ली आने वाले राजमार्गों को जाम करने की घोषणा की है.
देश की खबरें | किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में रेल पटरियां अवरुद्ध करने की धमकी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो वे रेल पटरियां अवरुद्ध कर देंगे।
Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 12 दिसंबर से रोगियों को नि:शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा-राजेश टोपे
Bhashaमहाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में रोगियों को 12 दिसंबर से नि: शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा. टोपे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले के साथ यहां रक्तदान करने के बाद यह घोषणा की.
देश की खबरें | अगले साल तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर एम्स : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोरखपुर में बन रहा एम्स अगले साल तक तैयार हो जाएगा।
देश की खबरें | नेकां,पीडीपी, कांग्रेस स्वशासन और स्वायत्तता के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रही है:जितेंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस पर स्वशासन और स्वायत्तता के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया ताकि वे ‘‘उसकी आड़ में वंशवादी शासन को बनाये रख सकें।’’
जरुरी जानकारी | एयर इंडिया विनिवेश: सफल बोलिदाताओं को सूचना देने की तिथि पांच जनवरी तक बढ़ाई गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एयर इंडिया में रुचि दिखाने वाले सफल बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को 29 दिसंबर 2020 के बजाय अब नये साल में 5 जनवरी को सूचित करेगी।