देश की खबरें | सीबीआई ने सृजन घोटाला मामले में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने बिहार के भागलपुर जिले में सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अमित कुमार और रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भागलपुर (बिहार), 10 दिसंबर सीबीआई ने बिहार के भागलपुर जिले में सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अमित कुमार और रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

विशेष अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने सृजन घोटाला मामले में फरार दंपति अमित कुमार और रजनी प्रिया के भागलपुर के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित आवास पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 12 दिसंबर से रोगियों को नि:शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा-राजेश टोपे.

मामला मनोरमा देवी के एक एनजीओ में सरकारी रकम स्थानांतरित करने से जुड़ा है। मनोरमा देवी की फरवरी 2017 में मौत हो गयी थी।

सीबीआई द्वारा दाखिल आरोप पत्र में मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार और पुत्रवधु रजनी प्रिया समेत 60 से ज्यादा लोगों का नाम शामिल है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर को तोहफा, ई-आरोग्य एप और स्मारिका का किया विमोचन.

सीबीआई ने एनजीओ के खाते में सरकारी धन हस्तांतरण करने से संबंधित करोड़ों रूपये के सृजन घोटाले की जांच का जिम्मा अपने हाथों में लिया है ।

इससे पहले, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू की थी पर अगस्त 2017 में राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now