देश की खबरें | भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत, कहीं से भी कोई समस्या नहीं है: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत है और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कुछ विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन का खुल कर समर्थन करने के बावजूद कहीं से भी कोई समस्या नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत है और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कुछ विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन का खुल कर समर्थन करने के बावजूद कहीं से भी कोई समस्या नहीं है।

खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारा गठबंधन मजबूत है। कहीं से भी कोई समस्या नहीं है। पिछले एक साल में हमने जो काम किया है, उससे अगले चार साल में विकास कार्यों में तेजी आएगी।”

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 12 दिसंबर से रोगियों को नि:शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा-राजेश टोपे.

राज्य मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक करने के बाद खट्टर से जजपा विधायकों द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के बारे में पूछा गया था, जिसपर उन्होंने यह कहा।

जजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक राम कुमार गौतम ने हाल ही में मांग की थी कि नये कृषि कानूनों को रद्द करने का केंद्र से अनुरोध करने के लिए एक प्रस्ताव लाने को लेकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर को तोहफा, ई-आरोग्य एप और स्मारिका का किया विमोचन.

एक प्रश्न के उत्तर में खट्टर ने इशारा किया कि उनकी सरकार उन किसानों के साथ नरमी से पेश आएगी, जिन पर पिछले महीने हरियाणा पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

यह पूछे जाने पर कि जजपा ने मामले वापस लेने की मांग की है, खट्टर ने कहा, “यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, सभी चीजों को ध्यान में रखा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “किसान हमारे अपने हैं, जो अपने होते हैं उनके साथ सारी चीजें ठीक होती हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें