India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारत की टीम पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करने के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और 180 रन बना चुके हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से करारी हार मिली थी. टीम के लिए ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चेन्नई में मैच के दिन मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है.

मैच के दौरान तापमान लगभग 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम के समय हल्की नमी और ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.