देश की खबरें | जादू-टोना करने के शक में महिला की पीट-पीट कर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में 60 वर्षीय एक महिला को लाठी- डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में 60 वर्षीय एक महिला को लाठी- डंडों से पीट-पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में दो अन्य महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे वे घायल हो गईं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 12 दिसंबर से रोगियों को नि:शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा-राजेश टोपे.

पुलिस ने बताया कि नागरकता के मैनाखोला गांव में हाल ही में कुछ लोगों की मौत बीमारी से हो गई थी और स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौत जादू- टोना के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय युवकों ने दो महिलाओं को काला जादू करने के शक में पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर को तोहफा, ई-आरोग्य एप और स्मारिका का किया विमोचन.

इन महिलाओं ने फिर मोंगरा उरांव के नाम का जिक्र किया।

पुलिस ने बताया कि उरांव को घर से बाहर घसीट कर लाया गया और उसे लाठी डंडों से पीटा गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन तब तक उरांव की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है