एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | लातेहार के गारू में माओवादियों द्वारा बिछायी आइईडी में विस्फोट, एक महिला की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार-गुमला सीमा पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के ग्राम गोपखांड से दो किलोमीटर दूर स्थित पण्डरा जंगल में माओवादियों द्वारा बिछायी बारूदी सुरंगों में शनिवार को हुए विस्फोट से जंगल में पत्ता बिनने गयी एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गयीं जिन्हें इलाज के लिए गारू अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई।
देश की खबरें | नेपाल घरेलू राजनीति में कभी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा : नेपाल के विदेश मंत्री ज्ञवाली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने शनिवार को कहा कि नेपाल अपनी घरेलू राजनीति में कभी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि वह अपनी आंतरिक समस्याओं को संभालने में सक्षम है। ज्ञवाली का यह बयान नेपाल की संसद भंग होने के बाद इस पड़ोसी देश में पैदा हुए राजनीतिक संकट में चीन के हस्तक्षेप करने की पृष्ठभूमि में आया है।
देश की खबरें | बांदा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
Uttar Pradesh: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Bhashaपुलिस की सूचना पर शनिवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त शिवम (24) के रूप में की. पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम कराया. पुलिस के अनुसार कोतवलाी देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मरथरा निवासी मोहर सिंह का बेटा शिवम एटा के पीपल अड्डा स्थित एक मकान में किराए पर रहता था और वह एटा में कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहा था.
देश की खबरें | लोगों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: खट्टर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के 77 स्थानों पर शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 109 नए मरीज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में 109 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद शनिवार को कुल मामले 1,23,217 पहुंच गए हैं।
देश की खबरें | सेना के करिश्माई प्रदर्शन ने देश का मनोबल बढ़ाया : राजनाथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ लखनऊ छावनी स्थित मध्य सेना कमान में सेना के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए भूमि पूजन करने के बाद सिंह ने कहा, “यह नया निर्माण हमें एक संदेश देता है कि अगर पिछले साल बाधाएं थी, यह समाधान का वर्ष है।”
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2910 नए मामले, 50 की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2910 नए मामले आए और 50 संक्रमितों की मौत हुई।
देश की खबरें | ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी को लेकर ट्विटर पर भिड़े हर्षवर्धन और मनीष तिवारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शनिवार को उस वक्त ट्विटर पर भिड़ गए जब तिवारी ने भारत बायोटेक द्वारा देश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के आपात उपयोग की मंजूरी दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए।
देश की खबरें | पुरूष ट्रैप निशानेबाजी में लक्ष्य का दबदबा, एयर पिस्टल में हरियाणा के सरबजोत और रिदम ने मारी बाजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लक्ष्य शेरोन शनिवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में पुरूषों के ट्रैप स्पर्धा के दूसरे चरण (टी2) में विजेता रहे जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल के पुरूष और महिला वर्ग में हरियाणा के दो निशानेबाजों क्रमश: सरबजोत सिंह और रिदम सांगवान विजेता बनकर उभरे।
देश की खबरें | केरल में सामने आये कोविड-19 के 5,960 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शनिवार को कोविड-19 के 5,960 नये मामले सामने आये जबकि 27 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ राज्य में अब संकमितों की कुल संख्या बढ़ कर 8,42,843 और मृतकों की संख्या बढ़ कर 3,442 हो गयी है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | स्मृति ईरानी के खिलाफ परिवाद की सुनवाई 23 जनवरी को
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने क्षेत्राधिकार को स्वीकार करते हुए निर्णय के लिए आदेश को सुरक्षित कर 23 जनवरी की तारीख तय की है।
देश की खबरें | टीआरपी घोटाले में गिरफ्तार बीएआरसी के पूर्व सीईओ अस्पताल में भर्ती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टेलीविजन रेटिंग एजेंसी बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता को रक्त शर्करा का स्तर स्तर बढ़ने के बाद यहां स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। दासगुप्ता को कथित फर्जी टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
देश की खबरें | अगले चरण में लगवाऊंगा टीकाः अमरिंदर सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए शनिवार को कहा कि वह अगले चरण में टीका लगवाएंगे।
विदेश की खबरें | जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए नई विशेष दूत की नियुक्ति की शनिवार को घोषणा की और कहा कि शिक्षा के माध्यम से लड़िकयों और महिलाओं को सशक्त बनाना जी 7 समूह की इस वर्ष अध्यक्षता में तहत ब्रिटेन का मुख्य लक्ष्य है।
देश की खबरें | टीएमसी विधायक ने बंगाल में भाजपा के उभार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीएमसी ने कांग्रेस पर शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रचार कर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को ‘‘अस्त-व्यस्त’’ किया है तथा पश्चिम बंगाल में भाजपा जैसी ‘‘सांप्रदायिक’’ ताकतों के उभार के लिए वही जिम्मेदार है।
खेल की खबरें | पंजाब लगातार चार जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।
देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 का पहला टीका एम्स के सफाई कर्मी को दिया गया, हर्षवर्धन ने ऐतिहासिक दिन बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में शुरूआत होने के दौरान मनीष कुमार नाम के एक सफाईकर्मी को राष्ट्रीय राजधानी में पहला टीका लगाया गया।
देश की खबरें | मप्र में टीका लगवाने वालों ने कहा, कोई डर नहीं, महामारी हारेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान में टीके की पहली खुराक लेने वाले स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों ने विश्वास जताया कि इस टीके से कोरोना महामारी को हराने और कई जीवन बचाने में मदद मिलेगी। वहीं ग्वालियर के एक स्वच्छताकर्मी ने कहा कि लोग भारतीय वैज्ञानिकों पर विश्वास रखें।
देश की खबरें | वरिष्ठ पत्रकार ऊषा श्रीवास्तव का निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदी समाचार पत्र पायनियर के दिल्ली संस्करण की स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार ऊषा श्रीवास्तव का शनिवार को को निधन हो गया