विदेश की खबरें | जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए नई विशेष दूत की नियुक्ति की शनिवार को घोषणा की और कहा कि शिक्षा के माध्यम से लड़िकयों और महिलाओं को सशक्त बनाना जी 7 समूह की इस वर्ष अध्यक्षता में तहत ब्रिटेन का मुख्य लक्ष्य है।

लंदन ,16 जनवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए नई विशेष दूत की नियुक्ति की शनिवार को घोषणा की और कहा कि शिक्षा के माध्यम से लड़िकयों और महिलाओं को सशक्त बनाना जी 7 समूह की इस वर्ष अध्यक्षता में तहत ब्रिटेन का मुख्य लक्ष्य है।

जी 7अथवा ‘ग्रुप ऑफ सेवेन’ कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे लोकतंत्रों का एक अंतर सरकारी समूह है। इस समूह का अगला शिखर सम्मेलन ब्रिटेन में जून माह में होना है।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, ‘‘ मेरा दृढ़ता से यह मानना है कि लड़कियों की शिक्षा देना समुदायों को गरीबी से बाहर निकालने, लैंगिक हिंसा को समाप्त करने और महामारी से उबरने के बाद वापस आगे बढ़ने का सबसे आसान और सबसे परिवर्तनकारी रास्ता है। इससे न सिर्फ किसी एक महिला या लड़की का नसीब बदलेगा बल्कि समुदाओं और देशों का नसीब बदलेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए मुझे लड़कियों की शिक्षा को लेकर आज हेलेन ग्रांट को विशेष दूत नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है।’’

इससे पहले जॉनसन ने शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में तीन अतिथि देशों में भारत के साथ दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।

इस नयी भूमिका पर हेलेन ग्रांट ने कहा,‘‘सभी लड़कियों को 12 वर्ष तक गुणवत्ता परक शिक्षा मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। गुणवत्ता परक शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाती है, गरीबी को कम करती है और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\