खेल की खबरें | पंजाब लगातार चार जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

अलूर, 16 जनवरी पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

जम्मू कश्मीर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाये जिसमें शुभम पुंडीर 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

पंजाब ने 14.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की जिसमें सलामी बल्लेबाज सिमरन सिंह (42 गेंद में चार छक्कों से नाबाद 59 रन बनाये) और अभिषेक शर्मा (46 गेंद में छह छक्कों से नाबाद 73 रन) ने पहले विकेट के लिये 140 रन की नाबाद साझेदारी निभायी।

सीनियर तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने पंजाब के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाये।

अन्य ग्रुप ए के मैचों में कर्नाटक ने रेलवे को हराकर चार मैचों में तीसरी जीत हासिल की।

वहीं उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज करण शर्मा 36 गेंद में नाबाद 68 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सुरेश रैना 23 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\