एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता की याचिका पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता एस सी वत्स की उस याचिका पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को जवाब मांगा जिसमें विधानसभा में आप नेता के निर्वाचन को चुनौती देने से संबंधित अतिरिक्त दस्तावेज सामने रखने का अनुरोध किया गया है।
देश की खबरें | गहलोत सरकार का दो साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा: डोटासरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के दो साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने इसे सराहा है। इसके साथ ही डोटासरा ने राज्य के किसानों से केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
जरुरी जानकारी | श्रम मंत्रालय की गणतंत्र-दिवस झांकी में दिखेगी नए श्रम सुधारों की झलक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी में सरकार के ऐतिहासिक श्रम सुधारों और इससे श्रमिको मिलने वाले लाभों को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी का विषय “मेहनत को सम्मान, अधिकार एक समान” है।
देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 154 नये मामले सामने आये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 154 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,34,020 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | दिल्ली दंगे : अदालत ने कहा कि विचाराधीन कैदियों के निर्दोष होने की धारणा को मीडिया ट्रायल से समाप्त नहीं किया जाना चाहिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की एक याचिका पर शुक्रवार को अदालत ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत में ‘‘निर्दोष होने की धारणा’’ को मीडिया ट्रायल से समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। याचिका में उसने आरोप लगाया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में उसके खिलाफ ‘‘विद्वेषपूर्ण मीडिया अभियान’’ चलाया गया।
देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड : पंजाब की झांकी में दिखेगा सिख गुरु का बलिदान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की आधिकारिक झांकी में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के सर्वोच्च बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
देश की खबरें | कंगना ट्वीट: अदालत ने शिकायकर्ता को राजद्रोह के मामले के सिलसिले में सरकार से मंजूरी लेने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किये जाने का अनुरोध करने वाले शिकायकर्ता को शुक्रवार से पूछा कि क्या इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से मंजूरी ली थी।
देश की खबरें | अज्ञात व्यक्ति ने जंगली हाथी पर जलता हुआ टायर फेंका, मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में मसीनागुड़ी के रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए एक जंगली हाथी पर अज्ञात व्यक्ति ने जलता हुआ टायर फेंक दिया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के 16 जिलों से जांच के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूनों में बर्डफ्लू की पुष्टि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के 16 जिलों से जांच के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूनों में बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | धनशोधन मामले में ‘‘मीडिया ट्रायल’’ के आरोप वाली ताहिर हुसैन की याचिका पर ईडी से जवाब तलब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगों से जुड़े धनशोधन के एक मामले में उसके खिलाफ ‘‘मीडिया ट्रायल’’ हुआ।
देश की खबरें | जब आंदोलन की ‘पवित्रता’ नष्ट हो जाती है तो निर्णय नहीं होता: तोमर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच 11वें दौर की वार्ता विफल होने के बाद शुक्रवार को अफसोस जताया और कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आरोप लगाया कि कुछ ‘‘ताकतें’’ हैं जो अपने निजी और राजनीतिक हितों के चलते आंदोलन को जारी रखना चाहती हैं।
जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मामूली तेजी के साथ 72.97 रुपये प्रर बंद हुआ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चेतेल की घटती कीमतों के समर्थन से रुपये की आरंभिक हानि के दबाव से उबर गया और कारोबारी सत्र के अंतिम दौर में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 72.97 पर बंद हुआ।
देश की खबरें | श्री कृष्ण जन्मभूमि मामला : ठाकुर केशवदेव महाराज के दावे पर अगली सुनवाई 19 फरवरी को
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह को हटाकर वह जमीन मंदिर ट्रस्ट को सौंपने का अनुरोध करने वाली याचिका पर शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद जज ने अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की है।
देश की खबरें | राज्यपाल ने तृणमूल कांग्रेस के मंत्री राजीव बनर्जी का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा मंजूर किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्रिपरिषद से हटा दिया।
देश की खबरें | कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन मोदी ने आत्मनिर्भर : नड्डा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया है।
देश की खबरें | तेलंगाना सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, परिजनों की मुआवजे की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक आटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से घायल हुई दो और महिलाओं की मौत हो जाने से इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स के यात्री वाहन महंगे हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा सेमीकंडक्टर कीमतों में वृद्धि की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है।
देश की खबरें | सीडब्ल्यूसी की बैठक में आंतरिक कलह, गहलोत ने चुनाव की मांग करने वाले नेताओं पर निशाना साधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस में अंदरूनी टकराव शुक्रवार को उस वक्त एक बार फिर सामने आ गया जब कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्र लिखने वाले ऐसे कई नेताओं पर निशाना साधा जो पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक चुनाव की मांग कर रहे हैं।
देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में दिखेगी आईएनएस विक्रांत, 1971 के युद्ध अभियान की झलक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस की परेड में नौसेना की झांकी में ‘आईएनएस विक्रांत’ का मॉडल तथा 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के लिए पाकिस्तान के साथ हुई भारत की लड़ाई के नौसैन्य अभियानों की झलक दिखाई देगी।
जरुरी जानकारी | ग्रासिम ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पेन्ट व्यवसाय में प्रवेश किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पेंट्स के कारोबार में प्रवेश की शुक्रवार को घोषणा की, जिसमें अगले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।