जरुरी जानकारी | ग्रासिम ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पेन्ट व्यवसाय में प्रवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पेंट्स के कारोबार में प्रवेश की शुक्रवार को घोषणा की, जिसमें अगले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।

मुंबई, 22 जनवरी आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पेंट्स के कारोबार में प्रवेश की शुक्रवार को घोषणा की, जिसमें अगले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।

घरेलू पेंट कारोबार में फिलहाल तीन कंपनियां - एशियन पेंट्स, कंसाई नेरोलैक और बर्जर पेंट्स हावी हैं।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने बोर्ड की बैठक के बाद कहा, ‘‘पेंट्स के कारोबार में प्रवेश करने का फैसला कर के ग्रासिम ने एक रणनीतिक-उत्पाद चुना हैं। कंपनी कारोबार के विस्तार के नए रास्ते खोजती रहती है। ग्रासिम का लेखा-जोखा मजबूत है। इससे इस नए कारोबार को शक्ति प्राप्त होगी।’’

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने अगले तीन वर्षों में नए कारोबार के लिए 5,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को मंजूरी दी है।

ग्रेसिम की शुरुआत 1947 में एक कपड़ा निर्माता के रूप में हुई थी, लेकिन तब से, यह एक अग्रणी विविध कारोबार करने वाली कंपनी के रूप में विकसित हुआ है।

इसकी अनुषंगी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट