एजेंसी न्यूज
Indigo Flight: इंडिगो की बेंगलुरु, भोपाल से आगरा की उड़ानें 28 मार्च से होगी शुरू
Bhashaइंडिगो 28 मार्च से बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इन उड़ानों का परिचालन करेगी।
देश की खबरें | भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'चलो बुलावा आया है' और 'तुने मुझे बुलाया शेरा वालीए' जैसे भक्ति गीतों के लिए लोकप्रिय 'भजन' गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए अब भी सबसे बड़ा खतरा : शी चिनफिंग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भ्रष्टाचार अब भी सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। यह बात शुक्रवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कही और लंबे समय तक भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने प्रयास को जारी रखने का संकल्प जताया क्योंकि ‘‘कठिन समय’’ में भी लोगों ने उनके मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया।
India-China Border Tension: भारत, चीन सैन्य वार्ता के अगले दौर के संबंध में करीबी संपर्क बनाये हुए हैं-विदेश मंत्रालय
Bhashaविदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन ने जल्द ही वरिष्ठ कमांडर-स्तर की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है और दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क बनाए हुए हैं. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग आठ महीनों से सीमा पर गतिरोध बना हुआ है. राजनयिक और सैन्य वार्ता के कई दौर हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है.
देश की खबरें | कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी फिर स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी के कारण पहले ही एक बार टाला जा चुका एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिये स्थगित कर दिया गया ।
जरुरी जानकारी | जियो प्लेटफार्म्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जियो प्लेटफार्म्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा है। जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत, संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई तथा 370 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तेल-से-लेकर रसायन कारोबार में सुधार तथा समूह की खुदरा कंपनी के कारोबार तथा दूरसंचार इकाई जियो के कारोबार में सतत वृद्धि से कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ा है।
देश की खबरें | कोविड टीकाकरण कार्यक्रम : एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को हुए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए।
देश की खबरें | आंदोलनरत किसानों का अड़ियल रुख दर्शाता है कि वे स्वार्थी तत्वों के हाथ में खेल रहे: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन कृषि कानूनों का क्रियान्वयन डेढ़ साल तक निलंबित करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को किसान संगठनों द्वारा खारिज करने और इन्हें निरस्त करने की मांग पर अड़ जाने से मामले का हल निकलने की भाजपा की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि किसानों का अड़ियल रवैया स्पष्ट करता है कि वे निहित स्वार्थ वालों के हाथों में खेल रहे हैं।
देश की खबरें | देश भर में 12.7 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोविड-19 का टीका:स्वास्थ्य मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के सातवें दिन तक देश में 12.7 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है।
देश की खबरें | आग लगने से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ : सीरम इंस्टीट्यूट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके परिसर में लगी आग से उसे 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि परिसर में बृहस्पतिवार को लगी आग दुर्घटना है या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने पर ही होगा।
देश की खबरें | सरकार-किसान वार्ता अटकी : किसान यूनियन मांगों पर अड़ीं, सरकार ने कहा बाहरी ताकतें कर रहीं खेल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार और किसानों के बीच शुक्रवार को वार्ता तब अटक गई जब किसान नेता तीनों नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दिए जाने की अपनी मांग पर लगातार अड़े रहे। उन्होंने कृषि कानूनों को निलंबित रखने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस बीच, कृषि मंत्री ने कहा कि किसान नेताओं के अड़ियल रवैये के लिए बाहरी ‘‘ताकतें’’ जिम्मेदार हैं तथा जब आंदोलन की शुचिता खो जाती है तो कोई भी समाधान निकलना मुश्किल है।
देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 324 नए मामले, तीन और की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 324 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,34,576 हो गई है जबकि तीन और कोविड-19 मरीजों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की सख्ंया 12,190 तक पहुंच गई है।
देश की खबरें | बेटे के यौन उत्पीड़न की आरोपी महिला को जमानत मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने अपने नाबालिग बेटे का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के लिये पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार की गई महिला को शुक्रवार को जमानत दे दी।
देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले सामने आये, सात और लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले सामने आये और इस महामारी के कारण सात और मरीजों की मौत हो गई।
जरुरी जानकारी | देश का विदेशीमुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने राम मंदिर निर्माण के लिये चंदा जमा करने की मुहिम शुरु की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अयोध्या (उप्र) में राम मंदिर निर्माण के लिए मध्यप्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाकों से चंदा इकट्ठा करने की मुहिम शुरू की है।
देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 6,753 नए मामले आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,753 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8.76 लाख हो गए, जबकि ब्रिटेन से लौटे एक और व्यक्ति को नए प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 347 नए मामले, चार लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 347 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,53,114 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।