देश की खबरें | धनशोधन मामले में ‘‘मीडिया ट्रायल’’ के आरोप वाली ताहिर हुसैन की याचिका पर ईडी से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगों से जुड़े धनशोधन के एक मामले में उसके खिलाफ ‘‘मीडिया ट्रायल’’ हुआ।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगों से जुड़े धनशोधन के एक मामले में उसके खिलाफ ‘‘मीडिया ट्रायल’’ हुआ।

याचिका में उसने मांग की कि मीडिया में उसके खिलाफ प्रकाशित कथित अपमानजनक विषय वस्तु को वापस लिया जाए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने ईडी को नोटिस जारी किया और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 जनवरी तय की।

अदालत ने कहा, ‘‘इस आवेदन पर शिकायतकर्ता/प्रवर्तन निदेशालय को 28 जनवरी 2021 के लिए नोटिस जारी किया जाए।’’

वकील रिजवान के मार्फत दायर याचिका में कहा गया है कि मीडिया के एक हिस्से ने कथित तौर पर लेख प्रकाशित किए जिसमें अदालत द्वारा मामले में अपना फैसला देने से पहले ही हुसैन को ‘‘दोषी’’ साबित कर दिया गया है।

रिजवान ने कथित अपमानजनक समाचार कवरेज की प्रतिलिपि सौंपने के लिए अदालत से समय मांगा है। उन्होंने कहा कि हुसैन का मामला विचाराधीन है, न कि वह दोषी है।

याचिका में मीडिया घरानों को निर्देश देने की मांग की गई है कि हुसैन के खिलाफ ‘‘ट्रायल’’ बंद किया जाए। इसमें हुसैन के परिजनों के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की गई है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले वर्ष 24 दिसंबर को नागरिकता कानून सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष होने के बाद सांप्रदायिक दंगे भड़क गए जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए और करीब 200 घायल हो गए।

ईडी इन आरोपों की जांच कर रहा है कि हुसैन और उससे जुड़े लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन को हवा देने और दंगे भड़काने के लिए छद्म कंपनियों के माध्यम से करीब 1.10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\