एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | दिल्ली में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक साथ शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | ऋषभ पंत आईसीसी के पहले ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ बने
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ के पहले पुरस्कार के लिए चुना गया।
खेल की खबरें | अश्विन को छह विकेट, भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट गंवाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के छह विकेट की बदौलत इंग्लैंड को दूसरी पारी में 178 रन पर समेटने के बावजूद भारत 420 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन बनाकर मुश्किल में है।
जरुरी जानकारी | भारतीय दवा उद्योग के 2030 तक 130 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान: गौड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन एवं उवर्रक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि भारतीय दवा उद्योग कोविड-19 महामारी के बीच वैश्विक जरूरतों के समय गुणवत्तापूर्ण औषधि के भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के रूप में स्वयं को साबित किया है। उन्होंने कहा कि इस उद्योग के 2030 तक 130 अरब डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है।
देश की खबरें | किसान आंदोलन पर मशहुर हस्तियों के ट्वीट के संबंध में जांच करेंगे: अनिल देशमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य का खुफिया विभाग कुछ हस्तियों पर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने का दबाव डालने के आरोपों के संबंध में जांच करेगा।
देश की खबरें | किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठा रही है मोदी सरकार: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को बहुत से विषयों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ने वाला और देश को स्पष्ट दिशा देने वाला करार दिया।
देश की खबरें | युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए योजना बनाएं : मिश्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कि देश के अलग-अलग अंचलों की लोक संस्कृति और लोककलाओं की विभिन्न विधाओं को एक सूत्र में पिरोकर देश की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण वर्तमान की प्रमुख आवश्यकता है।
ताजा खबरें | मोदी ने पंजाब के किसानों के लिए गलत भाषा के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति, आंदोलन समाप्त करने की अपील की
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों, खासकर पंजाब के किसानों के लिए इस्तेमाल की गई ‘‘भाषा’’ की कटु आलोचना की और कहा कि इससे किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने किसानों से अपना आंदोलन समाप्त कर कृषि सुधारों को एक मौका देने का आग्रह करते हुए कहा कि यह समय खेती को ‘‘खुशहाल’’ बनाने का है और देश को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
विदेश की खबरें | कोविड-19 वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से मुकाबले को बूस्टर टीके की संभावनाएं तलाश रहा ब्रिटेन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए कि वैज्ञानिक साल के अंत तक बूस्टर टीके की संभावना तलाशने में जुटे हैं ताकि मौजूदा टीकाकरण के जरिए उत्पन्न रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाने का प्रयास करने वाले कोविड-19 वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप समेत किसी भी स्वरूप से निपटा जा सके।
देश की खबरें | देश में पिछले दस दिनों से कोविड-19 से रोजाना मौतों की संख्या 150 से कम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में सोमवार को कोविड-19 से 84 लोगों की मौत हुई और पिछले दस दिनों से देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या रोजाना 150 से कम है। देश में फिलहाल संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या एक लाख 48 हजार 609 है जो कुल संक्रमण का 1.37 फीसदी है।
देश की खबरें | चार वर्ष बाद तमिलनाडु लौंटी शशिकला: अन्नाद्रमुक ने कहा, उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा बेंगलुरु में काटने के कुछ दिन बाद सोमवार को तमिलनाडु लौटीं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शशिकला की वापसी ऐसे समय हुई है जब राज्य में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के साथ उनके टकराव के संकेत है जिसे वह किसी समय नियंत्रित करती थीं।
विदेश की खबरें | अमीर देशों को पूरी दुनिया में कोविड-19 टीकाकरण के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए: पूर्व यूएनजीए अध्यक्ष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि अमीर देशों को बौद्धिक संपदा संबंधी नियमों में ढील देकर विकासशील देशों में टीके के निर्माण समेत कोविड-19 से बचाव के लिए समूची दुनिया में टीकाकरण को लेकर हर संभव कदम उठाने चाहिए।
देश की खबरें | चमोली आपदा : लखीमपुर खीरी जिले के 34 लोग लापता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को आई विनाशकारी आपदा में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के रहने वाले करीब 34 लोग लापता हैं।
विदेश की खबरें | गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में चीनी-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री मेरिसे पेन ने एक बयान में कहा है कि चेंग लेई को आपराधिक मामले की जांच और छह महीने तक हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
ताजा खबरें | आरोपों से दुखी हूं, आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयास सफल नहीं होंगे : नायडू
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को एक सदस्य द्वारा उनके निष्पक्ष रवैये पर सवाल उठाये जाने पर दुख जाहिर किया लेकिन कहा कि आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयासों के आगे वह नहीं झुकेंगे।
जरुरी जानकारी | उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा: जेपीवीएल ने विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना बंद की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर उसने एहतियात के तौर पर अपनी विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना को बंद कर दिया है।
जरुरी जानकारी | बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 617 अंक उछलकर 51,000 अंक के ऊपर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में छठे कारोबारी सत्रों में भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 617 अंक उछलकर पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस , आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती से बाजार में तेजी को बल मिला।
ताजा खबरें | दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित विधेयक राज्यसभा में पेश
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने राज्यसभा में सोमवार को अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित एक विधेयक पेश किया जो कानून बनने के बाद दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र विधि (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) अध्यादेश, 2020 का स्थान लेगा।
ताजा खबरें | राफेल को वायुसेना में शामिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम पर 41 लाख रुपये खर्च हुए : राजनाथ सिंह
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले साल 10 सितंबर को पांच राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए अंबाला वायुसेना स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम पर करीब 41 लाख रुपये खर्च हुए जिनमें 9.18 लाख रुपये का जीएसटी शामिल है।
देश की खबरें | युवती का कटा सिर कुएं से बरामद, दो युवक गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में से मिले सिर विहीन अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक कुएं से उसका कटा सिर बरामद कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।