ताजा खबरें | आरोपों से दुखी हूं, आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयास सफल नहीं होंगे : नायडू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को एक सदस्य द्वारा उनके निष्पक्ष रवैये पर सवाल उठाये जाने पर दुख जाहिर किया लेकिन कहा कि आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयासों के आगे वह नहीं झुकेंगे।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को एक सदस्य द्वारा उनके निष्पक्ष रवैये पर सवाल उठाये जाने पर दुख जाहिर किया लेकिन कहा कि आसन को निष्प्रभावी करने के प्रयासों के आगे वह नहीं झुकेंगे।

उच्च सदन की आज बैठक शुरू होने पर वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी ने कहा कि कुछ दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक सदस्य ने इस सदन में एक ‘‘आपत्तिजनक’’ मामला उठाया था।

उन्होंने न किसी का नाम लिया और न ही मामले का जिक्र किया लेकिन व्यवस्था के प्रश्न के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘इस मामले को उठाया नहीं जाना चाहिए था। इसे सदन की कार्यवाही से निकाला लाना चाहिए।’’

सभापति नायडू ने इस पर कहा कि यह व्यवस्था के प्रश्न से जुड़ा मुद्दा नहीं है और संबंधित सदस्य उन्हें लिखित में अपनी आपत्ति जता सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कुछ आपत्तिजनक होगा और नियम उसकी अनुमति नहीं देते हैं तो मैं आवश्यक कार्रवाई करूंगा।’’

लेकिन इसके बावजूद रेड्डी बोलते रहे। सभापति ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। इस बीच रेड्डी ने सभापति पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा ‘‘आप कह रहे हैं कि आसन पक्षपात करता है।’’

कांग्रेस के जयराम रमेश और बीजू जनता दल के प्रसन्ना आचार्य ने वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य रेड्डी द्वारा सभापति पर लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई और उन पर कार्रवाई की मांग की।

आचार्य ने कहा, ‘‘इसकी निंदा की जानी चाहिए। कार्रवाई होनी चाहिए।’’

नायडू ने कहा, ‘‘मुझे आज बहुत दुख हुआ है। ऐसा कभी पहले सदन में नहीं हुआ है। सदन में बहस या चर्चा के दौरान अगर कुछ भी आपत्तिजनक होता है तो वह उसी दिन आसन के संज्ञान में लाया जा सकता है। जांच के बाद उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। इस मामले में किसी ने भी न तो आपत्ति जताई न ही विरोध किया। मेरे संज्ञान में कुछ नहीं लाया गया।’’

उन्होंने कहा ‘‘बाद में भी संज्ञान में लाया जा सकता है और नोटिस दिया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं रिकॉर्ड देखूंगा और आवश्यक कार्रवाई करूंगा। लेकिन इस तरह आसन पर आरोप लगाया जाना ... ऐसा नहीं होना चाहिए। ’’

सभापति ने कहा कि यह विचार आसन को निष्प्रभावी बनाने के लिए है। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन मैं आसन को निष्प्रभावी बनाने के इस तरह के प्रयासों के आगे झुकूंगा नहीं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ जिस दिन मैंने यह पद धारण किया था, उसी दिन मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से मैं किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं गया।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों से उन्हें दुख जरूर हुआ है लेकिन वह घबराने वाले नहीं हैं।

नायडू ने कहा, ‘‘मेरा दिल देश में बसता हैं, संविधान में बसता है और जनता में बसता है। मैं इसकी (आरोपों) चिंता नहीं करता। लेकिन एक इंसान होने के नाते दुख होता है। मुझे बहुत दुख हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\