देश की खबरें | देश में पिछले दस दिनों से कोविड-19 से रोजाना मौतों की संख्या 150 से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में सोमवार को कोविड-19 से 84 लोगों की मौत हुई और पिछले दस दिनों से देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या रोजाना 150 से कम है। देश में फिलहाल संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या एक लाख 48 हजार 609 है जो कुल संक्रमण का 1.37 फीसदी है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारत में सोमवार को कोविड-19 से 84 लोगों की मौत हुई और पिछले दस दिनों से देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या रोजाना 150 से कम है। देश में फिलहाल संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या एक लाख 48 हजार 609 है जो कुल संक्रमण का 1.37 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दमन और दीउ, दादरा एवं नागर हवेली, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, राजस्थान, मेघालय, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं।

इसने कहा कि निरूद्ध क्षेत्र, लोगों की निगरानी, व्यापक जांच, मानक क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल के कारण मृत्यु दर में कमी आई है, साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या भी कम हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों, संघ शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयास के कारण मृत्यु दर में कमी आई है।

इसने कहा कि देश में 24 घंटे के अंतराल में 11,831 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11,904 लोग संक्रमण से ठीक हुए।

देश के पांच राज्यों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या का 81 फीसदी है। केरल और महाराष्ट्र में ही पूरे देश में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों के 70 फीसदी मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या पांच हजार से कम है। ठीक हुए लोगों की संख्या 1,05,34,505 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘इलाज करा रहे लोगों और संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या का अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह संख्या 1,03,85,896 है।’’

केरल में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या सर्वाधिक 6075 रही, जबकि महाराष्ट्र में 2673 और कर्नाटक में यह संख्या 487 रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\