एजेंसी न्यूज
खेल की खबरें | जोनासेन के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जेस जोनासेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया ।
देश की खबरें | परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक में भाग लेगी अन्नाद्रमुक : पलानीस्वामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार द्वारा पांच मार्च को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक शामिल होगी और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखेगी। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस नगर निगम चुनावों में कोई सीट नहीं जीत पाएगी: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनावों में कोई भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने-अपने ‘वातानुकूलित कक्ष’ में बैठे हैं और वे जमीनी हकीकत से दूर हैं।
देश की खबरें | ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार को छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | दूरसंचार कंपनियों के 5जी निवेश पर रिटर्न बढ़ाने, ढांचा सुधारने पर विचारः दूरसंचार सचिव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 5जी निवेश पर रिटर्न से संबंधित चुनौतियां दूर करने और दूरसंचार बुनियादी ढांचे के विस्तार की जरूरत पर विचार कर रही है।
देश की खबरें | राजकीय सम्मान के साथ किया गया अभिनेता उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को यहां सत्य नगर श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उनके सैकड़ों प्रशंसक मौजूद थे।
देश की खबरें | पूरी तरह स्वतंत्र पत्रकारिता समय की मांग: न्यायमूर्ति अभय ओका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अभय ओका ने शुक्रवार को कहा कि पूरी तरह स्वतंत्र पत्रकारिता समय की मांग है और मीडियाकर्मियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना न्यायालय का कर्तव्य है।
देश की खबरें | वधावन बंदरगाह विवाद: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से विशेषज्ञ एजेंसी नियुक्त करने पर विचार करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र से कहा कि वह महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर एक विशेषज्ञ टीम गठित करने पर विचार करे।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़: कांग्रेस ईडी का पुतला जलाएगी, एजेंसी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय पर भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एजेंसी का पुतला जलाएगी।
देश की खबरें | वाल्मिक कराड को जेल में मिल रही हैं विशेष सुविधाएं : राकांपा (एसपी) सांसद का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) नेता और बीड से सांसद बजरंग सोनवणे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को जेल में विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। कराड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में जेल में है।
देश की खबरें | हिंदुस्तान जन्नत का वह बगीचा है जहां तहजीब का हर रंग फला-फूला: प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुस्तान जन्नत का वह बगीचा है जहां तहजीब का हर रंग फला-फूला है और जहां की मिट्टी के मिजाज में ही कुछ खास है।
खेल की खबरें | खिलाड़ियों को आजमाने का लालच होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि चैम्पियंस ट्रॉफी में यह होगा : केएल राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को नहीं लगता कि चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह बना लेने के बावजूद भारत विजयी टीम संयोजन में कोई छेड़छाड़ करेगा ।
देश की खबरें | पुणे में बस के अंदर महिला से बलात्कार के आरोपी को अदालत ने 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे शहर के स्वारगेट डिपो में खड़ी राज्य परिवहन की बस के अंदर एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को यहां की अदालत ने 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
देश की खबरें | पुलिस ने विभिन्न प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पुणे बलात्कार मामले के आरोपी का पता लगाया : फडणवीस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि चार दिन पहले पुणे शहर के स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी राज्य परिवहन की बस के अंदर एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी का पुलिस ने विभिन्न प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पता लगाया और उसे पकड़ लिया।
जरुरी जानकारी | पूंजीगत व्यय, महाकुंभ पर अतिरिक्त व्यय से मार्च तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत तक होगी: सीईए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि और महाकुंभ से जुड़े अतिरिक्त खर्च से चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 6.5 प्रतिशत की कुल आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए जरूरी है।
देश की खबरें | चीन हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा, लेकिन भारत हद निर्धारित करने में सक्षम: नौसेना प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि चीन पिछले कुछ दशकों में हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाता रहा है और उसकी सेना के छह-आठ पोत किसी भी समय वहां मौजूद रहते हैं, लेकिन भारत हद निर्धारित करना जानता है, जो आधी से अधिक लड़ाई जीतने के बराबर है।
खेल की खबरें | बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोस बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच के बाद आठ टीमों के टूर्नामेंट से अपनी टीम के बाहर होने की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को इंग्लैंड के सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की।
जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 87.37 प्रति डॉलर पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 87.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।
देश की खबरें | केरल के नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की चेतावनी: अनुशासन टूटा तो होगी कड़ी कार्रवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी सांसद शशि थरूर के हालियों बयानों से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को राज्य के नेताओं को हिदायत दी कि यदि वे पार्टी के अनुशासन को भंग करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश की खबरें | रोहिंग्या बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं, इनकार पर अदालत का रुख करें: शीर्ष अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि रोहिंग्या बच्चे प्रवेश के लिए सरकारी स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं और इनकार किए जाने की स्थिति में वे उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं।