देश की खबरें | कांग्रेस नगर निगम चुनावों में कोई सीट नहीं जीत पाएगी: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनावों में कोई भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने-अपने ‘वातानुकूलित कक्ष’ में बैठे हैं और वे जमीनी हकीकत से दूर हैं।

अंबाला, 28 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनावों में कोई भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने-अपने ‘वातानुकूलित कक्ष’ में बैठे हैं और वे जमीनी हकीकत से दूर हैं।

नगर निकाय चुनावों के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को जमीनी हकीकत का पता नहीं है, क्योंकि वे केवल अपने-अपने कक्ष में बैठकर ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट प्रसारित करते हैं।

सैनी ने कहा, ‘‘वे केवल वातानुकूलित कमरों में बैठकर पोस्ट करते हैं।’’

सैनी ने भरोसा जताया कि भाजपा नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनने के बाद हरियाणा में तीन गुना तेजी से काम होगा। चार नगर पालिकाओं, 21 नगर समितियों और सात नगर निगमों - फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर के लिए चुनाव दो मार्च को होंगे।

इसके अलावा, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अंबाला नगर निगम के महापौर पद की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता और अंबाला नगर निगम के उप महापौर राजेश मेहता मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

नगर निकाय चुनाव के लिए फतेहाबाद के जाखल में एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर आधारित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\