देश की खबरें | छत्तीसगढ़: कांग्रेस ईडी का पुतला जलाएगी, एजेंसी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय पर भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एजेंसी का पुतला जलाएगी।

रायपुर, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय पर भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एजेंसी का पुतला जलाएगी।

बैज ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस तीन मार्च को यहां ईडी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी करेगा।

बैज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईडी के अधिकारी हाल ही में रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय 'राजीव भवन' आए थे और सुकमा जिले के सुकमा तथा कोंटा में पार्टी कार्यालयों के निर्माण का विवरण मांगते हुए एक समन सौंपा था।

उन्होंने कहा कि समन के जवाब में, राज्य कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एजेंसी द्वारा मांगी गई जानकारी प्रदान करने के लिए बृहस्पतिवार को रायपुर के ईडी कार्यालय गए थे। यह बेहद आपत्तिजनक है कि उन्हें (गैदू को) जबरन घंटों ईडी कार्यालय में बैठाया गया। अगर ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिए थी तो वह लिखित में मांग सकती थी।

बैज ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण में इस्तेमाल किए गए एक-एक रुपये का हिसाब देगी। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ईडी द्वारा गैंदू से पूछे गए सवालों से साफ पता चलता है कि ईडी का इरादा उन्हें परेशान करना था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एजेंसी ने उनकी (गैंदू की) निजी और पारिवारिक संपत्तियों का ब्योरा क्यों मांगा है।

उन्होंने कहा, ''हमारे पार्टी कार्यालयों का निर्माण हमारे कार्यकर्ताओं की मदद से एकत्र धन से किया गया है। इसका पूरा ब्योरा हमारे पास है। हमारे सुकमा राजीव भवन की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये है। कोंटा में पार्टी कार्यालय के निर्माण की लागत लगभग 20 लाख रुपये है, जो अभी पूरा होना है। निर्माण का पूरा भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चेक के माध्यम से किया है। हर एक खर्च का ऑडिट किया गया है।''

बैज ने आगे पूछा कि यदि कांग्रेस कार्यालयों के निर्माण की जांच हो सकती है तो भाजपा कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। अगर ईडी में हिम्मत है, तो वह जांच करें कि भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे कार्यालय (रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय) के निर्माण के लिए पैसा कहां से आया, जिसे 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है?

उन्होंने कहा कि रायपुर में ही भाजपा ने कार्यालय एकात्म परिसर के लिए एक रुपये (प्रति वर्ग फीट) की दर से जमीन खरीदी थी। एकात्म परिसर को व्यावसायिक परिसर में बदल दिया गया है, जहां से भाजपा 1.5 करोड़ रुपये किराए के रूप में कमा रही है। क्या ईडी इसकी जांच करेगी?

बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने ईडी की तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में केंद्रीय एजेंसी के पुतले जलाए जाएंगे जबकि तीन मार्च को यहां ईडी कार्यालय के सामने एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

बैज ने यह भी दावा किया कि राज्य पुलिस उन पर जासूसी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र को कुचलने के लिए किस हद तक जा सकती है, इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला पंचायत और जनपद पंचायत निकायों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों को डराने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\