जरुरी जानकारी | दूरसंचार कंपनियों के 5जी निवेश पर रिटर्न बढ़ाने, ढांचा सुधारने पर विचारः दूरसंचार सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 5जी निवेश पर रिटर्न से संबंधित चुनौतियां दूर करने और दूरसंचार बुनियादी ढांचे के विस्तार की जरूरत पर विचार कर रही है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 5जी निवेश पर रिटर्न से संबंधित चुनौतियां दूर करने और दूरसंचार बुनियादी ढांचे के विस्तार की जरूरत पर विचार कर रही है।

मित्तल ने यहां इक्रियर प्रोसस के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में औसत डेटा रफ्तार बढ़कर 151 मेगाविट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) हो गई है जबकि सितंबर में यह लगभग 99-100 एमबीपीएस थी। औसतन एक व्यक्ति हर महीने लगभग 29 गीगाबाइट डेटा का उपभोग करता है।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मनोरंजन के उद्देश्य से डेटा का उपभोग कर रहे हैं जिससे दूरसंचार बुनियादी ढांचे को लगातार बढ़ाने की जरूरत पड़ रही है।

दूरसंचार सचिव ने कहा, "हम स्पेक्ट्रम पर बहुत दबाव देखने वाले हैं क्योंकि डेटा प्रवाह बढ़ता है, हमें मोबाइल उपयोग और ब्रॉडबैंड के लिए नए स्पेक्ट्रम तलाशने होंगे। इसके साथ ही 5जी से 6जी की तरफ जाने पर बहुत अधिक पूंजीगत व्यय की भी जरूरत होगी।"

इसके साथ ही मित्तल ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम पर किए जा चुके निवेश पर समुचित रिटर्न नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने 5जी नेटवर्क तैयार करने पर बहुत पैसा खर्च किया है। लेकिन हमें 4जी से 5जी में आने पर सिर्फ तेज रफ्तार ही देखने को मिली है।"

निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने अगली पीढ़ी की 5जी सेवाओं के कवरेज का विस्तार करने के लिए सिर्फ 2024 में ही दूरसंचार बुनियादी ढांचे और रेडियोवेव परिसंपत्तियों में लगभग 70,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मित्तल ने कहा कि दूरसंचार उपकरणों का किफायती होना एक और चुनौती है क्योंकि देश में बहुत से लोग इस बोझ को नहीं उठा सकते हैं।

मित्तल ने कहा, "ये ऐसी चुनौतियां हैं जिन पर सरकार विचार कर रही है और समय के साथ इन सभी पर काम करेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\