देश की खबरें | ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार को छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राउरकेला (ओडिशा), 28 फरवरी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार को छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से पांच देशी बंदूक और एक धनुष-बाण समेत कई सामान जब्त किया गया।

बनोई वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ललित पात्रा ने कहा, ‘‘ये हमारी टीम द्वारा शुरू किया गया एक सुव्यवस्थित अभियान था और हम शिकारियों के पूरे गिरोह पर नकेल कसने में कामयाब रहे। हमने छह शिकारियों को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शिकारी यहां वन्यजीव बहुल बोनाई वन प्रभाग में बड़े पैमाने पर शिकार करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राज कुमार प्रधान (35), रमानी रंजन पात्रा (28), सरत नाइक (50), भीमा किशन (27), नारायण हस्ती (41) और विश्वनाथ हस्ती (55) के रूप में हुई है।

वन अधिकारी ने बताया कि सरत नाइक और भीमा किशन संबलपुर निवासी हैं, जबकि अन्य सभी सुंदरगढ़ जिला स्थित गुरुंडिया थाना क्षेत्र के केलो गांव निवासी हैं।

डीएफओ ने बताया, ‘‘हम पिछले तीन महीनों से उन पर कड़ी निगरानी रख रहे थे और उनके बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बोनाई वन प्रभाग के एसीएफ के अलावा, जर्दा और तामरा रेंज अधिकारी तथा 35 अन्य विभागीय कर्मचारी उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे।’’

वन अधिकारियों ने पांच बंदूक, बंदर की खाल, जाल, धनुष-बाण, बारूद, छर्रे, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल आदि सामग्री जब्त कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू