देश

US: शिकागो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, रनवे पर टकराने से बचे दो विमान; VIDEO

अमेरिका के शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 2504 को लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी में रोकना पड़ा, क्योंकि रनवे पर पहले से मौजूद एक प्राइवेट जेट अचानक घुस आया.

US: शिकागो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, रनवे पर टकराने से बचे दो विमान; VIDEO
Photo- @sun4shiva/X

Chicago Airport Emergency Landing: अमेरिका के शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 2504 को लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी में रोकना पड़ा, क्योंकि रनवे पर पहले से मौजूद एक प्राइवेट जेट अचानक घुस आया. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:50 बजे (लोकल टाइम) की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमाहा, नेब्रास्का से आ रही साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 लैंड करने वाली थी, तभी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 350 नामक प्राइवेट जेट ने गलती से रनवे पार कर लिया.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने प्राइवेट जेट के पायलट को कई बार चेतावनी दी थी कि वह रनवे 31C से दूर रहे, लेकिन जेट ने निर्देशों को गलत समझा और गलत रनवे पर चला गया.

ये भी पढें: China: चीन बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड एयरपोर्ट, जापान के कंसाई हवाई अड्डे से भी होगा बड़ा; जानें इसकी खासियतें

रनवे पर टकराने से बचे दो विमान

तेज निर्णय से टला हादसा

साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 के पायलट ने खतरे को भांपते ही इमरजेंसी गो-अराउंड (लैंडिंग से पहले दोबारा टेक-ऑफ करने की प्रक्रिया) किया और संभावित टक्कर से विमान को बचा लिया. कुछ सेकंड की देरी होती, तो यह एक गंभीर हादसा बन सकता था. इसके बाद साउथवेस्ट फ्लाइट को सुरक्षित रनवे पर लैंड कराया गया.

FAA और NTSB ने शुरू की जांच

इस गंभीर लापरवाही को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट जेट को रनवे इस्तेमाल करने की मंजूरी मिली थी, लेकिन गलत संचार के कारण उसने गलत दिशा में प्रवेश कर लिया.

सोशल मीडिया पर उठे सुरक्षा सवाल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एविएशन सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. कई यात्रियों ने चिंता जताई कि हाल के दिनों में अमेरिका में फ्लाइट से जुड़े हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे एयर ट्रांसपोर्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

शुक्र है कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 के पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना एविएशन सिस्टम में सुधार की जरूरत को दर्शाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).